कानपुर। प्रियंका चोपड़ा न्यूयाॅर्क के मैडम तुसाद म्यूजियम में अपने एक नए पुतले के उद्घाटन में पहुंचीं। वहीं प्रियंका ने अपने इस पुतले के साथ कई तस्वीरें क्लिक करवाईं जो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। प्रियंका ने अपने ऑफिशल इंस्टाग्राम से कई तस्वीरें फैंस से साझा की और उसमें कैप्शन लिखा, 'मैं अपने मोम के पुतले के साथ मैडम तुसाद में हूं। जल्द ही दूसरी लोकेशन पर भी पहुंचने वाली हूं। यूके, ऑस्ट्रेलिया, एशिया मैं आ रही हूं। मैडम तुसाद की पूरी टीम को मेरी तरफ से धन्यवाद।' इसी के साथ कहा जा रहा है कि प्रियंका ने एक रिकाॅर्ड भी तोड़ने वाली हैं।
प्रियंका ने मैडम तुसाद में किया अपने वैक्स स्टैचू का उद्धाटन,ये रिकाॅड तोड़ कर रचा इतिहास
तोड़ सकती हैं 6 वैक्स पुतलों का रिकाॅर्ड
वहीं प्रियंका चोपड़ा ने मैडम तुसाद के एक वीडियो में अपने पुतले की तारीफ करते हुए कहा, 'ये तो मैं हूं, मुझे मेरी आईब्रोज पसंद हैं।' हालांकि प्रियंका ने अभी सिर्फ अपने एक ही मोम के पुतले का उद्धाटन किया है जो न्यूयाॅर्क के मैडम तुसाद में था। वहीं अब प्रियंका को इसके बाद लंदन, सिंगापुर, सिडनी, बैंकाक और ऑस्ट्रेलिया में भी अपने पुतलों के उद्धाटन के लिए जाना है। कहा जा रहा है कि प्रियंका इसी के साथ उन कलाकारों की लिस्ट मे शामिल हो जाएंगी जिनके दुनिया भर में 6 वैक्स स्टेचू हैं।
प्रियंका ने मैडम तुसाद में किया अपने वैक्स स्टैचू का उद्धाटन,ये रिकाॅड तोड़ कर रचा इतिहास
पति संग अकसर हो जाती हैं रोमांटिक
मालूम हो शादी के बाद प्रियंका और निक जोनस एक साथ अकसर क्वालिटी टाइम स्पेंड करते नजर आ ही जाती हैं। वहीं प्रियंका-निक हाल ही में बर्फीली पहाड़ियों पर रोमांटिक होते नजर आए थे। कपल की शादी को अभी करीब दो महीना ही हुआ है और इस बार ये अपना पहला वेलेनटाइन वीक मना रहे हैं। मालूम हो प्रियंका विदेश से भारत आने के बाद तब विवाद में आई थीं जब उन्होंने बिन बताए सलमान खान की फिल्म 'भारत' में अचानक से अभिनय करने से मना कर दिया था। वहीं एक्टर संग प्रियंका ने अपने मनमुटाव को कम करने की कोशिश की और अब इनके बीच सब ठीक है।
प्रियंका ने मैडम तुसाद में किया अपने वैक्स स्टैचू का उद्धाटन,ये रिकाॅड तोड़ कर रचा इतिहास




तस्वीरें: दीपवीर ही नहीं शादी के बाद इन बाॅलीवुड सेलेब्स का भी है पहला वेलेंटाइन वीक, किस तरह करेंगे सेलिब्रेट


तस्वीरें: कभी सोफे तो कभी बर्फीले पहाड़ों पर प्रियंका-निक यूं हो रहे रोमांटिक, ऐसे जता रहे प्यार

 

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk