कानपुर (इंटरनेट डेस्क)। नए साल का जश्न पूरी दुनिया मना रही है। ऐसे में सेलेब्स इससे कैसे बच पाते, बाॅलीवुड से लेकर हाॅलीवुड तक तमाम फिल्मी हस्तियों ने न्यू ईयर पर जमकर पार्टी की। एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने अपने पति निक जोनास के साथ न्यू ईयर सेलीब्रेट किया। सेलीब्रेशन की तस्वीरें निक ने अपने इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर शेयर की। तस्वीर में, निक जोनास और प्रियंका चोपड़ा को सफेद ड्रेस में देखा जा सकता है। इस दौरान प्रियंका ने पति के गाल पर किस भी किया।

प्रियंका की न्यू ईयर किस
प्रियंका के किस करते हुए निक ने जो तस्वीर पोस्ट की, वह काफी रोमांटिक है। उन्होंने पोस्ट को कैप्शन दिया, "माई फॉरएवर न्यू ईयर किस।"
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास त्योहारों को काफी अच्छे से सेलीब्रेट करते हैं, चाहे वह दिवाली, क्रिसमस, थैंक्सगिविंग या होली हो। प्रियंका और निक की मुलाकात ग्रैंड फैशन इवेंट मेट गाला 2017 में हुई थी, बाद में दोनों ने 2018 में उम्मेद भवन पैलेस में शादी की।

आखिरी बार मैट्रिक्स 4 में नजर आई थी पीसी
प्रियंका चोपड़ा का अगला प्रोजेक्ट सिटाडेल है। पिछले साल, प्रियंका चोपड़ा को नेटफ्लिक्स की द व्हाइट टाइगर में देखा गया था, जो अरविंद अडिगा के बुकर पुरस्कार विजेता उपन्यास पर आधारित थी। उन्हें आखिरी बार मैट्रिक्स 4 में देखा गया था।

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk