नई दिल्ली (एएनआई)। ब्यूटी क्वीन और एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा को इंडस्ड्री में 20 साल पूरे हो गए। इस मौके पर प्रियंका ने दो दिन पहले एक वीडियो शेयर किया था। जिसमें उन्होंने अपने फैंस से 20 साल के जश्न में शामिल होने की बात कही थी। उस वक्त प्रियंका ने कहा था कि वह 2000 से लेकर अब तक अपनी जर्नी को याद करेंगी। इसी कड़ी में आज उन्होंने अपने अफिशल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक 20 साल पुराना वीडियो पोस्ट किया। ये वीडियो तब का है जब वह मिस इंडिया बनी थी।

कैसे बनी थी मिस इंडिया
प्रियंका के करियर की असल शुरुआत मिस इंडिया बनने के बाद हुई थी। खूबसूरत एक्ट्रेसेज में शुमार प्रियंका ने साल 2000 में मिस इंडिया का ताज पहना। इसका वीडियो एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया। वीडियो में आप देखेंगे कि पीसी खुद अपने फोन में यह पुराना वीडियो देख रहीं और बता रहीं कि वह कैसे मिस इंडिया बनी थी। यही नहीं प्रियंका ने उस वक्त पहनी अपनी ड्रेस को लेकर भी चर्चा की।

फैंस के साथ शेयर किया वीडियो
'दोस्ताना' एक्ट्रेस ने खिताब जीतने के लम्हे को याद किया और अपनी शैली के बारे में मजाक किया। वीडियो शेयर करते हुए प्रियंका ने लिखा, 'ठीक है दोस्तों, हम यह कर रहे हैं! मैं 2000 में अपने मिस इंडिया वाला फुटेज देख रही हूं! यह वह जगह है जहां से सब शुरू हुआ था। अगर आपने इसे पहले कभी नहीं देखा है, तो आप इसका आनंद ले सकते हैं।'

खिताब जीतने की नहीं थी उम्मीद
मिस इंडिया खिताब जीतने को लेकर प्रियंका ने कहा, उन्हें कभी भी इसे जीतने की उम्मीद नहीं थी। उन्होंने बताया कि वह वापसी की ट्रेन बुक कर चुकी थी क्योंकि उन्हें अपनी बोर्ड परीक्षा देनी थी। वीडियो के समानांतर चलने वाली पुरानी तस्वीरों के माध्यम से, वह कहती है: "ये तस्वीरें देखने में कठिन हैं।" एक विशेष तस्वीर को देखते हुए, वह हँसती है और कहती है, "मुझे यह भी नहीं पता था कि यह कैसे करना है।"

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk