कैलिफोर्निया (एएनआई)। फिल्म इंडस्ट्री की खूबसूरत और ग्लैमरस एक्ट्रेसेज में शुमार प्रियंका चोपड़ा के सोशल मीडिया पर करोड़ों फाॅलोवर्स हैं। इसकी वजह है कि पीसी इंस्टाग्राम से लेकर टि्वटर तक काफी एक्टिव रहती है। वह समय-समय पर अपनी तस्वीरें पोस्ट करती रहती हैं। ताजा तस्वीर उनकी सन बाथिंग की है। प्रियंका पूल किनारे कुर्सी पर आराम से लेटी हैं, जिसमें वह काफी खूबसूरत दिख रही हैं। इंस्टाग्राम पर तस्वीर शेयर करते हुए प्रियंका ने लिखा, 'जब मैं आपसे गर्मियों में मिली थी।" तस्वीर में, प्रियंका बहुत खूबसूरत लग रही हैं क्योंकि वह आराम से कुर्सी पर बैठी हुई दिख रही हैं। उनकी ड्रेस भी काफी स्टाइलिश है।

काफी खूबसूरत लग रहीं प्रियंका
तस्वीर में, 'बाजीराव मस्तानी' एक्ट्रेस ने एक धारीदार काले और सफेद स्लीवलेस टॉप के साथ बंधनी पहन रखी थी। साथ ही उनके हेयर काफी मैशी दिख रहे हैं। ये तस्वीर सामने आते ही सोशल मीडिया पर फैंस उनकी तारीफों के पुल बांधने लगे। अमेरिकी एक्ट्रेस मिंडी कलिंग ने भी शानदार तस्वीर को सराहा और बेहतरीन कमेंट किया।

हाल ही में बाढ़ पीड़ितों को दिया दान
एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा जोनास और उनके पति निक जोनास ने असम बाढ़ राहत के लिए दान दिया है और फैंस से भी मदद की अपील की है। ताकि राज्य में बाढ़ से पीड़ित लोगों की मदद की जा सके। असम में इन दिनों हालत काफी खराब है। बाढ़ से अब तक करीब 100 लोगों की मौत हो गई है और कम से कम 129 पशु हताहत हुए हैं। सोशल मीडिया पर प्रियंका ने कुछ संगठनों के नाम साझा किए, जो राज्य में राहत और बचाव कार्यों में शामिल हैं, जिन्हें लोग अपने दान में भेज सकते हैं।

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk