लॉस एंजेल्स, (आईएएनएस)। प्रियंका चोपड़ा वैसे तो बॉलीवुड की देशी गर्ल कहलाती हैं पर अब वो अपने विदेशी हसहैंड निक जोनास के साथ शादी के बाद अमेरिका में बस गई हैं। इन दिनों करोनावायरस के खतरे के चलते वे अपने घर में बंद हैं। अपने पति के साथ क्वारंटाइन में टाइम बिता रही पीसी फैंस के साथ सोशल मीडिया पर कनेक्ट रहती हैं। वे लगातार शेयर कर रही हैं कि इस दौरान कैसे सेफ रहें और किन बातों का ख्याल रखें। एक बार फिर हैशटैग सेफ हैण्ड चैलेंज को पूरा करते हुए वीडियो साझा करके उन्होंने ऐसा ही किया है।

प्रियंका के सेफ हैण्स

प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ये वीडियो शेयर किया है जिसमें वह वॉश बेसिन में हाथ धोने का सही तरीका सिखाती नजर आ रही हैं।इस वीडियो में हाथ धोने के दौरान वे लगातार एक गाना गाती नजर आ रही हैं। अब सोचेंगे इसमें खास क्या है तो स्पेशल ये है कि इसकी मजेदार लिरिक्स को लिखने वाले दरअसल निक जोनस हैं।प्रियंका ने अपनी पोस्ट के कैप्शन में लिखा कल की उनकी इंस्टाग्राम लाइव चैट का सब्जेक्ट है कि अच्छी तरह से हाथों को धोना बहुत जरूरी है। ये एक बहुत आसान सी चीज है जो हमें जिंदगियां बचाने और खतरे को कम करने में मदद कर सकती है।

अमिताभ को किया नॉमिनेट

प्रियंका ने ये भी लिखा कि इस गाने के साथ आप आराम से कम से कम 20 सेकेंड तक हाथ धोते रह सकते हैं। उनको ये चैलेंज डॉक्टर टेड्रोस ने दिया था और उन्होंने खुद लिखा कि वो ये कुबूल कर रही हैं और अब उन्होंने बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन को नॉमिनेट किया है। देखना मजेदार होगा कि क्या बिग बी उनके दिए इस चैलेंज को पूरा करते हैं या नहीं। कैप्शन के आखिर में प्रियंका ने नमस्ते लिख कर इमोजी भी बनाया है।

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk