कानपुर (फीचर डेस्क)। प्रियंका चोपड़ा इस दिनों दिल्ली में राजकुमार राव के साथ आने वाली अपनी फिल्म द वाइट टाइगर की शूटिंग कर रही हैं। इस फिल्म की शूटिंग के दौरान दिल्ली में बढ़े पॉल्यूशन को लेकर फिक्र जताते हुए प्रियंका ने मास्क पहने हुए अपनी एक तस्वीर शेयर की। इस तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा, 'इस वक्त यहां शूट करना काफी मुश्किल है। मैं सोच भी नहीं सकती कि लोग किस तरह यहां रह रहे हैं। हम खुशनसीब हैं कि हमारे पास एयर प्यूरिफायर्स और मास्क है। बेघरों के लिए दुआ करे। सब लोग सेफ रहें।'

सिगरेट पीने से कुछ नहीं होता?

जहां कई लोगो। ने प्रियंका की इस पोस्ट की तारीफ की वही। कई लोगो। ने उन्हे। 'ड्रामा क्वीन' बताते हुए ट्रोल करना शुरू कर दिया। एक शख्स ने उनकी तस्वीर पर कमे।ट किया, 'अपनी शादी मे। पटाखे क्यो। फोड़े? उनसे भी तो पॉल्यूशन हुआ था।' वहीं एक यूजर ने लिखा, 'सिगरेट पीते वक्त कुछ नहीं होता फॉरेन में, डबल फेस।'


प्रियंका चोपड़ा विदेश में कर रहीं रणवीर-आलिया की 'गली ब्वाॅय' का प्रमोशन, जानें क्यों

अस्थमा होने के बावजूद पिया सिगार, हुईं ट्रोल
प्रियंका ने कुछ महीनों पहले अपने हसबैंड निक जोनस के साथ मियामी वेकेशंस की एक तस्वीर शेयर की थी जिसमें वह सिगार पीती नजर आई थीं। इस तस्वीर को देखकर भी प्रियंका को काफी ट्रोल किया गया था, क्योंकि इससे कुछ दिन पहले उन्होंने बताया था कि उन्हें अस्थमा है। उन्होंने यह भी कहा था कि लोगों को सिगरेट नहीं पीनी चाहिए। बता दें कि ऋषि कपूर, सोनम कपूर आहूजा, अर्जुन रामपाल, स्वरा भास्कर, दिया मिर्जा जैसी कई सेलेब्रिटीज ने एयर पॉल्यूशन पर चिंता जताई है।

features@inext.co.in

निक ने 14 साल पहले हुई बीमारी पर की खुलकर बात, प्रियंका ने दिया ये रिएक्शन

 

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk