कानपुर। कांग्रेस पार्टी में प्रियंका गांधी को बड़ी जिम्मेदारी देने की मांग अब जाकर पूरी हुई। ऐसे में आज बड़ी संख्या में कांग्रेस समर्थक खुशी से झूम उठे हैं।  साल 2014 से ही लोग प्रियंका को लाने की मांग कर रहे थे। उन्हें भरोसा था कि प्रियंका ही कांग्रेस के लिए खेवनहार साबित होंगी। इसके लिए लोगों ने पोस्टरों का सहारा भी लिया। आप खुद ही यहां देखें पोस्टर के जरिए लोगों की मांग...

'प्रियंका लाओ कांग्रेस बचाओ',5 साल से कार्यकर्ता लगा रहे थे गुहार

2015 में प्रियंका गांधी यूथ ब्रिगेड के कार्यकर्ताओं  ने प्रयागराज में कांग्रेस पार्टी के कार्यकारी उपाध्यक्ष के रूप में प्रियंका गांधी की नियुक्ति की मांग को लेकर धरना-प्रदर्शन किया था।

'प्रियंका लाओ कांग्रेस बचाओ',5 साल से कार्यकर्ता लगा रहे थे गुहार

यह तस्वीर भी प्रयागराज की है। यहां साल 2014 कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एक बैनर लगाया था। इस बैनर में वह पार्टी नेतृत्व में प्रियंका गांधारी को शामिल करने का आग्रह करते दिखे।  

'प्रियंका लाओ कांग्रेस बचाओ',5 साल से कार्यकर्ता लगा रहे थे गुहार

प्रयागराज में प्रियंका गांधी यूथ ब्रिगेड के कार्यकर्ताओं ने जवाहरलाल नेहरू की 125 वीं जयंती की पूर्व संध्या पर कुछ ऐसी होर्डिंग्स लगाई थी। इनमें प्रियंका गांधी से कांग्रेस पार्टी का नेतृत्व करने की मांग की थी।

'प्रियंका लाओ कांग्रेस बचाओ',5 साल से कार्यकर्ता लगा रहे थे गुहार

कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रयागराज में प्रियंका गांधी को पार्टी की कमान साैंपने के लिए तत्कालीन यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी से भी गुहार लगाई थी। साल  2014 का यह पोस्टर आप खुद ही पढ़ लें।  

'प्रियंका लाओ कांग्रेस बचाओ',5 साल से कार्यकर्ता लगा रहे थे गुहार

प्रियंका गांधी यूथ ब्रिगेड के कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की 30वीं पुण्यतिथि पर पुष्पांजलि अर्पित की। इसके साथ प्रयागराज में प्रियंका को लेकर मांग की थी।

कांग्रेस की नई 'खेवनहार', प्रियंका को है साड़ियों से प्यार

National News inextlive from India News Desk