कानपुर। कांग्रेस की नई जनरल सेक्रेटरी प्रियंका गांधी आज से अपने मिशन यूपी की शुरुआत कर रही हैं। प्रियंका गांधी आज यूपी की राजधानी में करीब बीस किलोमीटर का मेगा रोड शो करेंगीं। प्रियंका गांधी वाड्रा ने यूपी में दस्तक देने से सोशल मीडिया पर भी धमाके दार एंट्री की है। इससे अब वह सोशल मीडिया पर बड़ी से बड़ी संख्या में लोगों से कनेक्ट हो सकेंगी। प्रियंका के टि्वटर पर आने को लेकर कांग्रेस ने सुबह ट्वीट भी किया था कि प्रियंका गांधी वाड्रा अब टि्वटर पर आ गई हैं।
प्रियंका गांधी ने यूपी में रोड शो से पहले ट्विटर पर मारी एंट्री,जानें राहुल समेत किन 7 लोगों को किया फाॅलो
प्रियंका गांधी ने इन 7 लोगों को फाॅलो
प्रियंका गांधी का ये अकाउंट 10 फरवरी की देर रात बना है। अब तक प्रियंका गांधी को टि्वटर पर करीब 24 हजार से अधिक लोग फाॅलो कर चुके हैं। टि्वटर पर प्रियंका गांधी के फॉलोवर्स की संख्या बढ़ती ही जा रही है। हालांकि प्रियंका ने अभी अपने ट्विटर अकाउंट से एक भी ट्वीट नहीं किया है। वहीं प्रियंका गांधी ने अभी तक जिन लोगों को फाॅलाे किया है उनमें राहुल गांधी, सचिन पायलट, अशोक गहलोत, कांग्रेस पार्टी, अहमद पटेल, रणदीप सिंह सुरजेवाला और ज्योतिरादित्य सिंधिया हैं।
प्रियंका गांधी ने यूपी में रोड शो से पहले ट्विटर पर मारी एंट्री,जानें राहुल समेत किन 7 लोगों को किया फाॅलो

मायावती ने टि्वटर पर मारी एंट्री तो तेजस्वी यादव को हुई खुशी, जानें किसे कर रही हैं फाॅलो

'मिशन यूपी' : प्रियंका के इस मास्टर प्लान से बिगड़ेंगे सियासी समीकरण, विपक्षी दलाें के बड़े नेता कांग्रेस में हो सकते शामिल