meerut@inext.co.in
MEERUT : कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी बुधवार को भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर से मिलने आनंद हॉस्पिटल में पहुंची। प्रियंका के इस अचानक दौरे से प्रशासन में खलबली मच गई। आनन-फानन में सिक्योरिटी के लिए फोर्स की व्यवस्था की गई। चंद्रशेखर से मुलाकात कर हाल चाल जानने के बाद प्रियंका गांधी वापस दिल्ली रवाना हो गई। इस दौरान प्रियंका गांधी के साथ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर समेत पश्चिमी यूपी प्रभारी ज्योतिरादित्य सिंधिया मौजूद रहे। प्रियंका ने कहा, 'मेरी मुलाकात का राजनीतिक कारण नही है। इसे इस नजरिए से देखना चाहिए कि चंद्रशेखर एक युवा है, नौजवान है, जो अपनी आवाज उठा रहे हैं और समाज से यह कह रहे हैं कि मेरा दर्द सुन लो। लेकिन सरकार इतनी अहंकारी हो गई कि आवाज सुनना तो दूर नौजवान को कुचलना चाहती है। रोजगार तो सरकार ने दिया नही है कम से कम आवाज तो उठाने दी जाए।'

'राजनीतिकरण न करें
चंद्रशेखर से आनंद हॉस्पिटल में मिलने पहुंची प्रियंका गांधी ने पहले तो मीडिया से दूरी बनाई, लेकिन कुछ देर बाद मीडिया से रुबरु हुई प्रियंका ने इस मुलाकात को राजनीति से न जोडऩे की बात कही।

चुनाव पर अभी चुप्पी
इस दौरान चंद्रशेखर को नगीना से चुनाव लड़ाने की बात पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि अभी ऐसी कोई बात नही है।

पदाधिकारी भी अंजान

कांग्रेस पदाधिकारियों की मानें तो कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी अपनी इस मुलाकात को पूरी तरह राजनीति से दूर और गोपनीय रखना चाहती थी इसलिए मेरठ दौरे की पूर्व सूचना जारी नही की गई। देर शाम पांच बजे तक अधिकतर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को प्रियंका गांधी के मेरठ आने की सूचना नही थी।

भीम आर्मी और कांग्रेसी उलझे
इस दौरान प्रियंका गांधी से मिलने के लिए आनंद हॉस्पिटल पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने अंदर आने से रोक दिया। इसको लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई।

एक झलक पाने की होड़

प्रियंका गांधी की एक झलक पाने के लिए आनंद हॉस्पिटल के बाहर प्रशंसकों की भीड़ उमड़ी पड़ी। इससे गढ़ रोड पर लंबा जाम लग गया। लोग पेड़ से लेकर गाडिय़ों के ऊपर तक चढ़ गए। भीड़ को काबू करने के लिए पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा।

लोकसभा से ज्यादा विधानसभा चुनाव में हुए थे बवाल, यूपी में बढ़ी सख्ती

लोकसभा चुनवा 2019: निर्वाचन आयोग की हेल्पलाइन पर ओवर बर्डन, लोगों ने की ये शिकायतें

National News inextlive from India News Desk