नई दिल्ली (एएनआई)। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने बुधवार को उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार पर निशाना साधा। उनहोंने मुख्यमंत्री योगी सरकार पर राज्य के कर्ज में डूबे किसानों को कर्ज माफी के नाम पर धोखा देने और अत्यधिक बारिश के कारण उनकी फसल के नुकसान की भरपाई करने में विफल रहने का आरोप लगाया।

उत्तर प्रदेश में दो किसानों ने आत्महत्या की

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने ट्वीट किया है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका का कहना है कि उत्तर प्रदेश की सीएम योगी सरकार ने अब तक केवल विज्ञापनों में किसानों को याद किया है। इस दाैरान प्रियंका गांधी ने यूपी में किसानाें की हालत बयां करती एक मीडिया रिपोर्ट भी शेयर की है। इस रिपोर्ट में कहा गया है कि उत्तर प्रदेश में दो किसानों ने आत्महत्या की।


किसानों को परेशान करने के लिए कई तरीके

प्रियंका गांधी का कहना है कि यूपी सरकार ने किसानों को परेशान करने के लिए कई तरीके अपनाए हैं। सरकार ने कर्ज माफी के नाम पर धोखा दिया। लोगों को बिजली बिल न भुगतने के नाम पर जेल भेजा है। वहीं लोगों को बारिश और बाढ़ से नष्ट हुई फसल का मुआवजा नहीं मिला है। उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार किसानों को केवल विज्ञापनों में याद करती है।  
 
ज्यादा से ज्यादा वक्त यूपी में ही रहेंगी प्रियंका

प्रियंका गांधी जब से कांग्रेस की महासचिव बनी हैं तब से यूपी में काफी एक्टिव हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो वह अब यूपी में की राजधानी लखनऊ में रहने के लिए एक नया बंगला ढूंढ चुकी हैं। सूत्रों के मुताबिक अब प्रियंका ज्यादा से ज्यादा वक्त उत्तर प्रदेश में ही रहेंगी। प्रियंका यूपी में कांग्रेस में जान फूंकने के साथ ही लखनऊ में रहकर सियासत करेंगी।

 

National News inextlive from India News Desk