नई दिल्ली (एएनआई)। उत्तर प्रदेश पूर्व कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा रविवार 9 फरवरी की दोपहर बनारस पहुंच गईं हैं। वह यहां संत रविदास के प्रकाशोत्सव पर सीर गोवर्धनपुर मंदिर में दर्शन और पूजा करेंगी। इस दौरान प्रियंका रविदास जयंती पर आयोजित समारोह में भी शामिल होंगी। कार्यक्रम दोपहर 1 बजे से 2:15 तक चलेगा। एएनआई ने ट्वीट करके प्रियंका के वनारस पहुंचने की जानकारी दी।

बारह बजे के बाद पहुंचीं
इससे पहले शनिवार को स्थानीय पुलिस प्रशासन ने प्रियंका के आने के मद्देनजर मेला क्षेत्र का निरीक्षण किया था। साथ ही देर शाम को कांग्रेस नेताओं ने भी मंदिर एडमिनिस्ट्रेशन से जुड़े लोगों से मुलाकात कर के तैयारियों की जानकारी ली थी। प्रियंका रविवार दोपहर 12:10 बजे बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंची, यहां से वह सीधे सीर के लिए रवाना हो गईं। संत रविदास के मंदिर में मत्था टेकने के बाद वह मुख्य समारोह में शामिल होंगी। यहां संत निरंजन दास से भेंट के बाद वह लंगर भी चखेंगी।

National News inextlive from India News Desk