मुंबई (पीटीआई)। इस साल जनवरी में प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक जोनास ने सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी दी थी की वे सरोगेसी के माध्यम से अपने पहले बच्चे के माता-पिता बन गए हैं। जिसके बाद अब दोनों ने यह जानकारी दी है कि उन्‍होनें अपनी बेटी का नाम मालती मैरी चोपड़ा जोनास रखा है। अमेरिकी एंटरटेनमेंट वेबसाइट TMZ ने बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र प्राप्त किया है। उन्‍होनें कहा कि दंपति की बेटी का नाम मालती मैरी चोपड़ा जोनास रखा है। साथ ही बताया की उसका जन्म 15 जनवरी को रात 8 बजे के बाद सैन डिएगो के एक अस्पताल में हुआ था।
हिंदी फिल्म जी ले जरा में देंगी दिखाई
दिसंबर 2018 में 39 वर्षीय अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा 29 वर्षीय अमेरिकी गायक निक जोनास के साथ उम्मेद भवन पैलेस में क्रिश्चियन रीति-रिवाजों से शादी के बंधन में बंध गए थे। वर्क फ्रंट की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा जिम स्ट्रॉस द्वारा डायरेक्ट रोम-कॉम "टेक्स्ट फॉर यू" में नजर आएंगी। इसके अलावा अमेज़ॅन थ्रिलर सीरीज "सिटाडेल" में भी दिखेंगी जिसे रूसो ब्रदर्स ने प्रोड्यूस किया है। इसके साथ ही प्रियंका एक अनस्क्रिप्टेड सीरीज "संगीत" में भी हैं। जिसे उनके पति निक को प्रोड्यूस कर रहें हैं। बॉलीवुड में वह कैटरीना कैफ और आलिया भट्ट के साथ हिंदी फिल्म "जी ले जरा" में दिखाई देंगी। जिसे फरहान अख्तर ने डायरेक्ट किया है।

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk