मुंबई (आईएएनएस)। प्रियंका चोपड़ा ने सिर्फ बॉलीवुड में ही नहीं बल्कि हॉलीवुड में भी काफी नाम कमा चुकी है। अभी हाल ही में प्रियंका चोपड़ा जोनस ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी 22 साल पुरानी फोटो शेयर की है। फोटो में प्रियंका बिकनी में नजर आ रही है साथ ही साथ प्रियंका ने इस पिक्चर में चूड़िया भी पहने नजर आ रही है। यह फोटो उनके शुरुआती मॉडलिंग के दिनों की लगती हैं। फोटो को शेयर करते हुए प्रियंका ने कैप्शन में लिखा कि लगभग नवंबर 2000, प्रजेंटिग माई 18 ईयर स्मोल्डर।

View this post on Instagram

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)


हसबैंड जोनस ने किया कमेंट
फोटो शेयर करने के बाद प्रियंका के पति निक जोनस ने फोटो में कमेंट बॉक्स में एक फायर इमोजी ड्रॉप किया। प्रियंका चोपड़ा ने इस साल की शुरुआत में अपने अमेरिकी पॉप स्टार पति निक जोनस के साथ सरोगेसी के माध्यम से अपने पहले बच्चे को जन्म दिया है। इस कपल ने अपनी बच्ची का नाम मालती मैरी रखा है। प्रियंका जल्द ही बॉलीवुड फिल्म 'जी ले जरा' में फरहान अख्तर के साथ दिखाई देंगी। वह आने वाली वेब सीरीज 'सिटाडेल' का भी हिस्सा हैं।

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk