निगम बना रहा है सूची

जिस संस्थान से सौ टन या उससे अधिक कूड़ा निकलता है, निगम उनकी सूची तैयार कर रहा है। सूची तैयार होने के बाद निगम ऐसे सभी संस्थानों को नोटिस जारी कर कूड़ा निस्तारण प्लांट लगाने के लिए कहेगा.

 

फाइलों में न सिमटे आदेश

निगम ने शहर को स्वच्छ रखने के लिए कई आदेश और निर्देश जारी किए हैं। नोटिस जारी कर 20-20 हजार रूपये जुर्माना तक लगाया है। लेकिन यह आदेश केवल फाइलों तक सिमट कर रह गए। अभी तक किसी पर भी निगम ने कार्रवाई नहीं की है। कहीं यह आदेश भी दूसरे आदेशों की तरह फाइलों में सिमटकर न रह जाए। हालांकि इस आदेश से अस्पताल, विवाह मंडप, मीट फैक्ट्री, या अन्य औद्योगिक संस्थान सौ टन या उससे अधिक कूड़े निकालने की श्रेणी में आएंगे।

 

सौ टन या उससे अधिक कूड़ा जिन संस्थानों से निकलता है, उनको कूड़ा निस्तारण प्लांट लगाने के लिए कहा जाएगा। यदि वह नहीं लगाते हैं तो उनसे शुल्क वसूला जाएगा। फिलहाल सर्वे कर संस्थानों की सूची तैयार की जा रही है। इसके बाद नोटिस जारी करने का काम किया जाएगा।

- डॉ। कुंवर सेन, नगर स्वास्थ्य अधिकारी, नगर निगम