- मोहित की हत्या करने वाले सभी पांच आरोपी पुलिस की गिरफ्त में

- लेनदेन के विवाद में मोहित पर मोनू की पत्‍‌नी को पीटने का आरोप

<- मोहित की हत्या करने वाले सभी पांच आरोपी पुलिस की गिरफ्त में

- लेनदेन के विवाद में मोहित पर मोनू की पत्‍‌नी को पीटने का आरोप

Meerut:

Meerut: मोनू ने अपनी पत्‍‌नी के साथ हुई मारपीट का बदला लेने के लिए मोहित की हत्या की थी। पुलिस ने मोहित हत्याकांड में शामिल सभी भ् आरोपियों कि गिरफ्तारी कर यह खुलासा किया है। लेनदेन को लेकर मोहित और मोनू के बीच पुराना विवाद था। मोनू बार-बार तकादा कर रहा था और मोहित उसे टाल रहा था। हत्याकांड में शामिल पांच आरोपियों में से एक पूर्व सभासद व भाजपा नेता का बेटा भी है। पुलिस के अनुसार मोनू ने ही मोहित पर पहली गोली चलाई थी। बाकी साथियों ने भी मोहित पर गोलियां बरसाई थीं। घटना के बाद ये सभी फरार चल रहे थे।

ख्0 अप्रैल की रात

गत ख्0 अप्रैल को नौचंदी थानाक्षेत्र के सेंट्रल मार्केट में मोहित सैनी पुत्र सुंदर लाल सैनी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मोहित का मार्केट में चाट की दुकान थी। दुकान से वह अपने कर्मचारी के साथ मार्केट में ही सामान लेने गया था तभी घात लगाए बैठे पांच लोगों ने ताबड़तोड़ गालियां बरसा दी थीं। हत्या के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं व व्यापारियों ने आरोपियों को पकड़ने के लिए जमकर हंगामा किया था। मोहित और उसके पिता भाजपा के कार्यकर्ता थे।

सभी आरोपी गिरफ्तार

-नितिन गोयल उर्फ वीनू उर्फ मोनू पुत्र देवदत्त गोयल निवासी शास्त्रीनगर, मेरठ

-अंकुश गोयल पुत्र योगेंद्र पाल गुप्ता, निवासी ब्रह्मपुरी, मेरठ

(पूर्व सभासद व भाजपा नेता का बेटा है.)

-अनुज उर्फ शुभम पुत्र राजीव सिंह, निवासी ब्रह्मपुरी, मेरठ

-बिट्टू उर्फ निखिल कौशिक पुत्र राजेंद्र कौशिक निवासी ब्रह्मपुरी, मेरठ

-गोल्डी उर्फ अमित गोयल पुत्र सतेंद्र कुमार गोयल निवासी ब्रह्मपुरी, मेरठ

बरामदगी

एक पिस्टल, फ्ख् बोर

फ् जिंदा कारतूस, फ्ख् बोर

चार तमंचे, फ्क्भ् बोर

8 जिंदा कारतूस, फ्क्भ् बोर

एक मोटर साइकिल

एक स्कूटी

क्भ् हजार रुपए का था विवाद

सारा विवाद क्भ् हजार रुपए की लेनदेन का था। मोनू ने बताया कि मोहित ने उससे करीब दो वर्ष पहले क्भ् हजार रुपए उधार लिए थे। बार-बार तकादा करने पर मोहित यह कहकर टाल देता कि वह शहर से बाहर है। एक बार मोनू अपनी पत्‍‌नी के साथ मोहित के घर पहुंच गया। मोहित घर पर ही मिला। विवाद होने पर मोहित ने हाथापाई शुरू कर दी। बीच-बचाव के मोनू की पत्‍‌नी आई तो मोहित ने उसकी भी पिटाई कर दी। मोनू ने बताया कि तभी से वह मोहित को सबक सिखाना चाहता था। मोनू ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर इस हत्याकांड को अंजाम दिया।