पूरे उत्साह, उल्लास और उमंग से मनाई गई रामनवमी

रामजन्मोत्सव पर शहरभर में हुए विविध आयोजन

ALLAHABAD: सिटी में वेडनसडे को रामनवमी का आयोजन धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान मंदिरों में भक्तों का रेला लगा रहा। घर-घर भगवान श्री राम का जन्मोत्सव पूजन अर्चन के साथ सम्पन्न किया गया। मंदिरों में भगवान श्री राम के जयकारे गूंजते रहे। इस दौरान जगह जगह विविध आयोजन भी किये गये। श्री शिरडी साई स्पीरीचुअल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा रामनवमी पर कांकड़ आरती, हवन के बाद बाबा का महाभिषेक किया गया। बाबा की पालकी शोभायात्रा के रूप में निकाली गई। इसमें न्यायमूर्ति विजय लक्ष्मी और न्यायमूर्ति अरूण टंडन शामिल हुये।

हुआ राम राज्यभिषेक

श्री पथरचट्टी रामलीला कमेटी द्वारा रामलीला मैदान रामबाग में राम राज्याभिषेक समारोह एवं भक्ति संगीत संध्या का आयोजन किया गया। 51 वेदपाठी ब्राह्मणों ने वेदध्वनि से सभी दिशाओं को पवित्र किया। न्यायमूर्ति सुधीर नारायण ने भगवान की आरती उतारी। मुख्य अतिथि पश्चिम बंगाल के राज्यपाल पं। केशरी नाथ त्रिपाठी रहे। यहां कोलकाता के उस्ताद राशिद खां, पं। रविशंकर मिश्रा एवं ममता टंडन ने कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। मुम्बई की हरप्रीत कौर की गणेश वंदना, मनप्रीत सिंह के भांगड़ा ने सभी का दिल जीता।

गायी जायेगी शबरी की गाथा

उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र में समन्वयक रंगमंडल द्वारा तीन दिवसीय राष्ट्रीय नाट्य समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शबरी की प्रतीक्षा नामक नाटक का मंचन किया गया। विहिप के अखिल भारतीय धर्म यात्रा महासंघ ने घंटा घडि़याल बजाकर खुशी मनाई। हवन के बाद प्रसाद वितरण किया गया। इसमें विनीत केशरवानी, निधि केसरवानी, योगी सत्यम महाराज, प्रदेश महामंत्री पवन श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। आर्य समाज मुंडेरा बाजार में रामनवमी देवयज्ञ के साथ उत्साहपूर्वक मनायी गयी। आचार्या संध्या आर्या, दंपति कर्नल अवनीश शर्मा, पूर्व सांसद शैलेन्द्र कुमार मौजूद रहे।