शहर कांग्रेस व महिला कांग्रेस ने उगला गुस्सा, कलेक्ट्रेट में धरना

सरकार को लिया आड़े हाथ, महिला उत्पीड़न बंद कराने की मांग

ALLAHABAD: बढ़ती महंगाई और बढ़ते अपराध के खिलाफ शहर कांग्रेस व महिला कांग्रेस के सदस्यों ने सोमवार को कलेक्ट्रेट में धरना प्रदर्शन किया। महिला उत्पीड़न की घटनाओं में कमी न होने पर आंदोलन का ऐलान किया। महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष सत्या पांडेय ने कहा कि आज देश में महंगाई सबसे बड़ी समस्या बन चुकी है, जिसकी वजह से गरीब जनता पिस रही है। दो वक्त की रोटी गरीबों को नहीं मिल पा रही है।

सरकार पर प्रहार

शहर कांग्रेस उपाध्यक्ष मो। असलम ने कहा कि एक तरफ महंगाई सताए हुए तो दूसरी तरफ प्रदेश की कानून व्यवस्था लोगों को जीने नहीं दे रही है। कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। अपराधियों का राज हो गया है। चमन रावत ने कहा कि सरकार महिलाओं का उत्पीड़न नहीं रोक पा रही है। आए दिन बलात्कार की घटनाएं घटित हो रही हैं। जिसे अब महिलाएं बर्दास्त नहीं करेंगी। महिला कांग्रेस अब सड़क पर आंदोलन करेगी। इस दौरान कनक शमा्र, अनीता कुशवाहा, उषा रानी, शादाब अहमद, राजेश पांडेय, आशा पाठक, निर्मला देवी, राज कुमार शुक्ला, टिल्लू कनौजिया आदि मौजूद रहे।