- दैनिक जागरण आईनेक्स्ट और रेडियो सिटी की मुहिम 'बिन में फेंक' लाई रंग

-सामजिक संस्थाओं ने शहर को साफ रखने के लिए बढ़ाए हाथ

बरेली: दैनिक जागरण आईनेक्स्ट और रेडियो सिटी की 'बिन में फेंक' मुहिम से जुड़कर शहर को साफ रखने के लिए बरेलियंस का कारवां लगातार बढ़ रहा है। शहर की सामाजिक संस्थाओं और व्यापारियों ने अपने-अपने एरिया में डस्टबिन बांटे और लोगों को भी मुहिम से जोड़ा। इस दौरान सभी ने एक सुर में कहा कि वह अब कूड़ा डस्टबिन में ही डालेंगे, इसके लिए दूसरों को भी अवेयर करेंगे। वहीं संडे को भी नगर निगम ने मुहिम के माध्यम से आने वाली शिकायतों को निस्तारण किया।

मानव सेवा क्लब ने रखवाए डस्टबिन

शहर के बिहारीपुर मोहल्ले में मानव सेवा क्लब के अध्यक्ष सुरेन्द्र बीनू सिन्हा ने 'बिन में फेंक' से जुड़कर क्लब के मेंबर्स के साथ मिलकर एरिया में डस्टबिन बांटे और लोगों को कूड़ा डस्टबिन में ही फेंकने के लिए अवेयर किया।

महिलाएं भी आई आगे

'बिन में फेंक' मुहिम से पुरुष ही नहीं कॉलोनियों की महिलाएं भी जुड़ रही है। कुदेशिया फाटक स्थित शास्त्री नगर निवासी कई महिलाओं ने अपनी कॉलोनी में लोगों के घरों के आगे डस्टबिन रखवाए और लोगों को मुहिम के बारे में बताकर कूड़ा डस्टबिन में डालने को अवेयर किया। इस दौरान रुचि कपूर, आयुषी सक्सेना, प्रांजल, ओमेन्द्र, हिमांशू, अभिनव, रेखा, अस्मिता और मनमोहन आदि मौजूद रहे।

व्यापारियों ने बांटे डस्टबिन

शहर मेन मार्केट और सबसे बिजी एरिया कुतुबखाना पर व्यापारियों ने भी मुहिम से जुड़कर सभी शॉप ओनर्स को डस्टबिन बांटे। इस दौरान मार्केट में इधर-उधर कूड़ा फेंकने वालों को भी अवेयर किया। व्यापारियों ने लोगों से रोड और नाली में कूड़ा न फेंकने को कहा।

महिलाएं किसी काम में पीछे नहीं हैं, चाहे अवेयरनेस हो या सामाजिक कार्य। हम लोगों ने अपने एरिया में डस्टबिन रखवाए हैं और लोगों को अवेयर भी किया है।

रुचि कूपर

शहर की मेन मार्केट कुतुबखाना ही है। यहां पर शॉप ओनर्स भी कूड़ा इधर-उधर या फिर रोड पर फेंक देते थे, लेकिन अब नहीं फेंकेगे। सभी अब डस्टबिन रखेंगे।

दीपक

लोगों को अवेयर करने के साथ हम खुद भी सफाई के लिए पीछे नहीं रहते हैं। सफाई के लिए लोगों को खुद भी अवेयर होना चाहिए तभी शहर साफ हो सकता है।

तनवीर अहमद

दैनिक जागरण आईनेक्स्ट की मुहिम बहुत अच्छी है। हम मार्केट वाले भी इस मुहिम से अवेयर हुए हैं। अब कोई अधर-उधर कूड़ा नहीं फेंकेगा। क्योंकि इससे हमारा शहर गंदा होता है।

ब्रजमोहन