- भाजपा के पीएम कैंडिडेट नरेंद्र मोदी की रैली शहर में आज

- परेड मैदान में जोरों पर तैयारियां, भदोही से यहां पहुंचेंगे

<- भाजपा के पीएम कैंडिडेट नरेंद्र मोदी की रैली शहर में आज

- परेड मैदान में जोरों पर तैयारियां, भदोही से यहां पहुंचेंगे

ALLAHABAD: allahabad@inext.co.in

ALLAHABAD: भाजपा पीएम कैंडिडेट की रैली आज शहर में होगी। इसको लेकर शनिवार को परेड मैदान में तैयारियां जोर-शोर से चलती रहीं। सुरक्षा व्यवस्था के लिए स्थानीय पुलिस सहित आईबी और गुजरात पुलिस ने मोर्चा संभाल लिया है। मोदी की इस रैली में भाजपाईयों ने पांच लाख की भीड़ के आने की संभावना व्यक्त की है। तैयारियों का जायजा लेने के लिए खुद पार्टी पदाधिकारी परेड मैदान पर मौजूद रहे।

गर्मी लेगी श्रोताओं की परीक्षा

रविवार को परेड मैदान में होने वाली मोदी की रैली में भीषण गर्मी श्रोताओं का इम्तिहान लेगी। भाजपा के प्रवक्ता देवेंद्र नाथ मिश्रा ने बताया कि सभा में पांच लाख लोगों के आने की उम्मीद लगाई जा रही है। वहीं पांडाल में लगभग पचास हजार कुर्सियों का भी इंतजाम किया गया है। गर्मी से निपटने के लिए पानी और पंखे का भी इंतजाम किया जा रहा है। बता दें कि मोदी इलाहाबाद से पहले भदोही में सभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद वह हेलीकॉप्टर से परेड मैदान में ही बनाए गए अस्थाई हेलीपैड से उतरकर सीधे मंच पर आएंगे। मंच पर कुल सात लोगों के बैठने की व्यवस्था की जा रही है।

प्रत्याशियों के पक्ष में भरेंगे हुंकार

सात मई को वोटिंग से ठीक पहले मोदी रैली को लेकर भाजपाईयों में जबरदस्त जोश देखा जा रहा है। पार्टी कार्यकर्ताओं को सभा की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसी मंच से मोदी फूलपुर से भाजपा प्रत्याशी केशव प्रसाद और इलाहाबाद से श्यामाचरण गुप्त के लिए वोट मांगेंगे। रविवार को मंच के इंतजाम का जायजा लेने के लिए खुद भाजपा के पदाधिकारी परेड मैदान पर मौजूद रहे। श्रोताओं की सुविधा के लिए सभा स्थल पर एलसीडी स्क्रीन भी लगाई जा रही हैं। मोदी परेड मैदान पर दोपहर तीन बजकर बीस मिनट पर आएंगे और सभा को संबोधित करने के बाद हेलीकॉप्टर से दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।