-एमएनएसी खर्च करेगी तीन करोड़ रुपए

-सड़क, नालों के साथ-साथ अन्य नागरिक सुविधाओं के निर्माण में खर्च किया जाएगा

-अक्षेस के विशेष पदाधिकारी ने दी जानकारी

JAMSHEDPUR: मानगो नोटिफाईड एरिया कमिटी मानगो के विभिन्न इलाकों में नागरिक सुविधा उपलब्ध कराने के लिए लगभग फ् करोड़ की राशि खर्च करने जा रही है। इस राशि को सड़क, नालों के साथ-साथ अन्य नागरिक सुविधाओं के निर्माण में खर्च किया जाएगा। मानगो अक्षेस द्वारा बालीगुमा में एक हॉस्पिटल का भी निर्माण कराया जा रहा है। इसके अलावा छठ घाट का निर्माण, सामुदायिक भवन का निर्माण आदि कराया जाएगा। जिस इलाके में स्ट्रीट लाइट नहीं लगा है उस इलाके में नए लाइट लगाए जाएंगे। इसके अलावा फंड के अभाव में काफी दिनों से कई इलाकों में बंद पड़े हाई मास्ट लाइट, स्ट्रीट लाइट आदि की रिपेयरिंग कर ठीक किया जाएगा। इस संबंध में जानकारी देते हुए मानगो अक्षेस के विशेष पदाधिकारी जगदीश प्रसाद यादव ने बताया कि मानगो में तीन छठ घाट का निर्माण कराया जाएगा जिसमें गौड़बस्ती, साई मंदिर के पास तथा रामनगर शामिल है। इसके अलावा मानगो गांधी मैदान के पास स्थित उप स्वास्थय केंद्र को दो मंजिला बनाया जाएगा ताकि आने वाले मरीजों को बेहतर सुविधा मिल सके। इसके अलावा मानगो के विभिन्न इलाकों में क्0 हाई मास्ट लाइट लगाए जाएंगे। विशेष पदाधिकारी ने बताया कि सारे कामों की प्रक्रिया चल रही है और जल्द ही सारे कार्य शुरू हो जाएंगे। इसके अलावा बरसात से पूर्व ही मानगो क्षेत्र के सभी नाला, नालियों की सफाई के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है।