कानपुर (इंटरनेट डेस्क)। इलेक्शन कमीशन ने पंजाब में चुनाव की तारीखों का एलान कर दिया है। पंजाब में एक चरण में चुनाव होंगे, ये चुनाव 14 फरवरी को होंगे।

2017 चुनावों में था ये हाल
2017 के पंजाब विधानसभा चुनावों में, कांग्रेस ने 77 सीटें जीतकर राज्य में पूर्ण बहुमत हासिल किया और 10 साल बाद शिअद-भाजपा सरकार को बाहर कर दिया। आम आदमी पार्टी 117 सदस्यीय पंजाब विधानसभा में 20 सीटें जीतकर दूसरी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। शिअद केवल 15 सीटें ही जीत सकी जबकि भाजपा को 3 सीटें मिलीं।

बीजेपी को मिला अमरिंदर का साथ
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) आगामी पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए काफी तैयारी कर चुकी है। कैप्टन अमरिंदर सिंह की पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस के साथ गठबंधन में सीटों का एक बड़ा हिस्सा रखने की संभावना है और 70-80 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। भाजपा पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस के साथ गठबंधन में 117 सीटों वाले पंजाब विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए पूरी तरह तैयार है।

National News inextlive from India News Desk