<द्गठ्ठद्द>
श्चड्डह्लठ्ठड्ड@द्बठ्ठद्गफ्ह्ल.ष्श्र.द्बठ्ठ
क्कन्ञ्जहृन् (8 स्नद्गढ्ड) : म्यूजिक की अलग-अलग स्पेशियालिटी और स्टाइल जब एक साथ एक बैंड में समा जाए, तो बनता है पुर्तगाल का 'मू' बैंड। इसमें विभिन्न देशों की म्यूजिकल ट्रेडिशन को एक मंच पर लाकर सभी को एक अनूठा अनुभव कराना है। इसमें अफगानिस्तान, अरब, एफ्रिकन और क्लासिकल यूरोपियन-इन सभी कंट्री के म्यूजिक के लोकल टच को एक सूत्र में पिरोया गया है। ऐसा सहज रूप से करने के लिए ही इस बैंड में स्वीडन, ग्रीस, इजिप्ट, ब्राजील, इंडिया और मोरक्को के फोक आर्टिस्ट शामिल हैं। इसमें डिडगोरिडू, मोरहार्पा, रिक्क, दार्बुका, बजूकी, बेरिम्बाओ, बुलबुल तरंग जैसे विभिन्न म्यूजिकल इंस्टूमेंट का यूज किया जाता है।
बस हमारी आरजू गॉड तक चली जाए
- कैसे शुरू हुआ यह बैंड?
हर म्यूजिक की रूट भले ही किसी खास देश से आइडेंटिफाई की जाती हो, पर उसके कुछ खास इंफलूएंस को लेकर हम एक अनूठा म्यूजिक तैयार कर सकते हैं। इसी सोच के साथ इस बैंड ने काम करना शुरू किया।
- इसमें कई देशों के आर्टिस्ट एक साथ हैं। कैसे एक साथ कन्सर्ट करते है?ं
इसमें कोई खास प्रॉब्लम नहीं आई। इसके लिए हमने विभिन्न कंट्री के म्यूजिशियन को एक साथ लाया। म्यूजिक कंपोजिशन में बैंड के सभी मेंबर अपनी एक्सपीरिएंस के साथ इसमें कंट्रीब्यूट करते हैं।
- जब आप म्यूजिक बजा रहे होते हैं, तो मन में क्या चल रहा होता है?
म्यूजिक की पावरफुल अपील गॉड तक चली जाए। यह जोश और स्फूर्ति से लबरेज बना दें?
- इस बैंड का म्यूजिक क्या रिफ्लेक्ट करता है?
इस बैंड का म्यूजिक करेज और स्ट्रगल के बारे में हैं। आप जिसे दिल से चाहते हैं, चाहे वह गॉड हों या फिर कोई दिल अजीज, उसके लिए आप कांप्रोमाइज नहीं कर सकते हैं।
- इंडिया आकर कैसा लगा?
बिल्कुल शानदार, यहां की हॉस्पिटैलिटी अच्छी लगी।
(पुर्तगाल के 'मू' बैंड के मेंबर ह्यूगो ओस्गा से बातचीत पर आधारित)
'मू' बैंड के मेंबर्स
ह्यूगो ओस्गा
हेलेना मदेरा
रूबेन मोन्सैरी
नूनो इनकारनायाओ
ऐडेरिया बराओ
सैंड्रा मार्टिन्स
रेडिएंट आर्केडिया बैंड के मेंबर्स
ऐना तातारजैख
ऐने मोरित्जा एल्टार्ड
आईडा मैरी गोर्मेसन
सिमोना सालाह अब्दुल्ला
चैने डोर्रीथ नुस्बौम
ऐनेट सोरेनसेन बेलोह
सराह यासीन
एंड्रिया बोसेमैन