JAMSHEDPUR: कोहरे के कारण पुरी-नई दिल्ली पुरुषोत्तम एक्सप्रेस 11 घंटे विलंब से गुरुवार की शाम करीब 4.45 बजे टाटानगर स्टेशन पहुंची। इसके अलावा आधा दर्जन अन्य एक्सप्रेस ट्रेनें भी अपने समय से 10 से 17 घंटे विलंब से टाटानगर स्टेशन पहुंचीं।

 

पुरी नई दिल्ली पुरुषोत्तम एक्सप्रेस के टाटानगर आने का समय सुबह 6.10 बजे है। जबकि यह ट्रेन शाम 4.45 बजे 11 घंटे लेट से टाटानगर पहुंची। जम्मू तवी एक्सप्रेस शुक्रवार को तड़के करीब 17 घंटे विलंब से टाटानगर स्टेशन पहुंचेगी। जबकि इस ट्रेन के टाटानगर स्टेशन पहुंचने का समय सुबह 10.30 बजे है। जालियांवाला बाग एक्सप्रेस ट्रेन के टाटानगर स्टेशन पहुंचने का समय गुरुवार की रात 9.30 बजे है। जबकि यह ट्रेन भी शुक्रवार को तड़के टाटानगर स्टेशन आएगी।

 

पैसेंजर्स को परेशानी

राजधानी एक्सप्रेस के टाटानगर स्टेशन पहुंचने का समय सुबह 10.40 बजे है। जबकि यह ट्रेन शुक्रवार तड़के करीब 16 घंटे विलंब से पहुंचेगी। नई दिल्ली-पुरी एक्सप्रेस के टाटानगर स्टेशन पहुंचने का समय गुरुवार की रात आठ बजे है। यह ट्रेन भी 10 घंटे विलंब से शुक्रवार की सुबह करीब छह बजे टाटानगर स्टेशन पहुंचेगी। वहीं उत्कल एक्सप्रेस रात 8.20 की जगह गुरुवार की रात 12 बजे टाटानगर स्टेशन पहुंची। कोहरे की वजह से लगातार ट्रेन विलंब से पहुंच रही हैं। चूंकि कोहरे के कारण ट्रेन चालकों को ट्रैक ठीक से दिखाई नहीं देता, इस वजह से ट्रेन अपने निर्धारित रफ्तार से कम रफ्तार से पटरियों पर दौड़ती हैं।

 

दूसरे ट्रेनों को दिया जाता पास

जो ट्रेनें अपने निर्धारित समय से विलंब से चलती हैं, वैसे ट्रेनों को रोक कर दूसरी ट्रेनों को पास दिया जाता है, ताकि सही समय से चलने वाली ट्रेनें अपने समय पर गतंव्य तक पहुंच सकें। यही कारण है कि एक बार अगर कोई ट्रेन विलंब होती है तो वह लगातार विलंब होती चली जाती है।

 

कौन ट्रेन कितनी लेट

पुरी-नई दिल्ली पुरुषोत्तम एक्सप्रेस : 11 घंटे

राजधानी एक्सप्रेस : 16 घंटे

नई दिल्ली -पुरी पुरुषोत्तम एक्सप्रेस : 10 घंटे

जम्मू तवी एक्सप्रेस : 17 घंटे

उत्कल एक्सप्रेस : 3.30 घंटे