तस्वीरें कर रही हैं बयां
इन तस्वीरों को देखकर आप भी ये मान जाओगे कि यहां पुतिन ने मेदवेदव के साथ मिलकर खुद के एक फेमस पर्सनालिटी होने की भावना को छोड़कर टी-शर्ट की आस्तीनों को बाहों से ऊपर चढ़ाकर वर्कआउट पर अपना पूरा ध्यान केंद्रित किया। रूस के राष्ट्रपति, यहां के प्रधानमंत्री के साथ सोची की एक जिम में बड़े उत्साह के साथ कर रहे हैं वर्कआउट। पावरलिफ्टिंग ग्लव्स, ग्रे कलर के जॉगिंग बॉटम्स और प्लेन टी शर्ट पहनकर पुतिन जबरदस्त वर्कआउट के लिए पूरी तरह से तैयार नजर आ रहे थे। यहां मेदवेदेव के साथ जिम में रूस के प्रेसिडेंट खुद को काफी सहज महसूस कर रहे हैं।

पुतिन और मेदवेदेव ने खोला यह राज

मेदवेदेव से लिए जरूरी टिप्स
वर्कआउट शुरू करने से पहले ही पुतिन ने मेदवेदेव से कर ली थीं जरूरी टिप्स को लेकर सारी बातें। उसके बाद मदेवदेव ने पुतिन को केबल क्रॉसओवर पर पूरी ताकत का प्रदर्शन करते हुए उन्हें वर्कआउट के कुछ आसान तरीके सिखाए। उनके सिखाए हुए वर्कआउट पर पुतिन अब पैरों से जोर देकर केबल क्रॉसओवर पर वैसे ही वर्कआउट करते नजर आ रहे हैं। अब वर्कआउट पूरी करने के बार ग्रिलमास्टर मेदवेदेव और पुतिन आगे बढ़ते हैं अपने ब्रेकफास्ट के लिए। यहां दोनों खुद तैयार कर रहे हैं अपने लिए लजीज नाश्ता। इसके लिए इनके मुख्य शेफ ने इनको पहले से ही दे रखी है परफेक्ट ग्रिलिंग की सलाह। उनकी सलाह को फॉलो करते हुए दोनों दोस्तों ने मिलकर बनाए ग्रिल्ड टोस्ट।

पुतिन और मेदवेदेव ने खोला यह राज

बॉक्सिंग में भी जागा इंट्रेस्ट
इसके इतर पुतिन का कुछ इंट्रेस्ट रहा बॉक्सिंग की ओर भी। इस क्रम में सोची में साम्बो टूर्नामेंट के अंतरराष्ट्रीय मुकाबले को देखने पहुंचे पुतिन ने पूर्व बॉक्सर नतालिया रैगोजि़ना के बगल में बैठकर उनसे कॉम्बैट के अहम प्वाइंट्स के बारे में जाना।

पुतिन और मेदवेदेव ने खोला यह राज

इसके अलावा रूस के राष्ट्रपति का आउटडोर प्रेम भी किसी से छिपा नहीं है। खुली वादियों में पर्वतों के बीच घोड़े की सवार करना इनको बहुत पसंद है। इसके अलावा मछली पकड़ने और शिकार करने में भी पुतिन काफी माहिर हैं। इन कामों में उनको काफी मजा आता है। स्विमिंग करके भी पुतिन खुद को फिट एंड फाइन रखते हैं।
पुतिन और मेदवेदेव ने खोला यह राज

Hindi News from World News Desk

 

International News inextlive from World News Desk