एक सर्वे के अकॉर्डिंग रूस में 20 परसेंट महिलाएं प्रेसिडेंट व्लादिमीर पुतिन से शादी करने की इच्छुक हैं। न्यूज एजेंसी आरआइए नोवोस्ती ने प्राइवेट एजेंसी लेवैडा सेंटर के हवाले से यह बात कही है। सर्वे के मुताबिक जहां 66 परसेंट महिलाएं पुतिन को लाइफ पार्टनर नहीं बनाना चाहती हैं वहीं 14 परसेंट महिलाओं ने इस आइडिया को इंट्रेस्टिंग माना है। यह सर्वे 1,601 रूसी महिलाओं से पूछे गए सवालों के जवाब पर बेस्ड है।

हालांकि पुतिन की वाइफ ल्युडमिला को कम ही उनके साथ देखा जाता है लेकिन प्रेसिडेंट  के स्पोक्स मैन दिमित्री पेस्कोव ने साल की र्स्टाटिंग में एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में पुतिन की मैरिड लाइफ को नार्मल बताया था। सात तारीख को 60 वर्ष के होने जा रहे पुतिन को 2008 में हुए एक सर्वे में रूस का सबसे आकर्षक पॉलिटीशियन बताया गया था।

International News inextlive from World News Desk