जकार्ता (रॉयटर्स)। इंडोनेशिया के सुलावेसी आइलैंड पर स्थित पालू प्रांत में कई लोगों का मृत शरीर पाया गया। बताया जा रहा है कि उनकी मौत भूकंप और सुनामी के चलते हुई है। अधिकारियों के मुताबिक, इन आपदा से मरने वालों की संख्या बढ़कर 380 हो गई है, जबकि सैकड़ो लोग लापता है। बता दें कि इंडोनेशिया में पहले 7.5 के तीव्र गति वाला भूकंप आया, इसके बाद जब शनिवार की सुबह सुनामी आई, तो तट पर करीब तीन मीटर (9.8 फीट) ऊंची लहरों ने देश में खूब तबाही मचाई।

350 से अधिक लोग घायल
इंडोनेशिया की आपदा शमन एजेंसी के प्रवक्ता सुतोपो पूर्वो नुगरोहो ने कहा कि 'अभी तक 380 लोगों के मारे जाने की पुष्टि हुई है और सैकड़ों लोग लापता हैं। उन्होंने कहा कि समुद्र तट पर सैकड़ों लोग पलू की एनिवर्सरी मनाने के लिए त्योहार की तैयारी कर रहे थे। त्योहार शुक्रवार की रात से शुरू होना था। नुगरोहो ने बताया कि इन आपदा में 540 से अधिक लोग घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इंडोनेशिया के आपदा विभाग ने देश में फिर से सुनामी आने की संभावना जताई है और लोगों को चेताया है।

अमेरिका में ट्रंप और जापानी पीएम आबे ने कोरियाई प्रायद्वीप को परमाणु मुक्त बनाने पर की चर्चा

अमेरिका : नाव दुर्घटना में मारे गए 17 लोगों में से 9 थे एक ही परिवार से

International News inextlive from World News Desk