मुंबई (ब्‍यूरो)। Radhika Apte First Date: बेबाक अभिनेत्रियों में राधिका आप्टे का नाम भी शुमार है। 'अंधाधुन', 'बाजार', 'पैडमैन' जैसी फिल्में कर चुकीं राधिका अपने व्यक्तिगत जीवन के बारे में खुलकर बात करती हैं। नेटफ्लिक्स के प्रसिद्ध शो 'द ब्रैंड न्यू शो' में उन्होंने अपनी लव लाइफ से जुड़ी कई बातें बताईं।

दो लड़कों ने एक दिन एक ही समय पर डेट पर जाने का ऑफर दिया

शो के होस्ट ने जब राधिका से उनके डेटिंग अनुभवों के बारे में सवाल पूछा, तब राधिका ने बताया कि उन्होंने कभी अपने से छोटी उम्र के लड़के को डेट नहीं किया। राधिका ने बताया कि एक ऐसा वक्त आ गया था, जब उन्हें दो लड़कों ने एक दिन एक ही समय पर डेट पर जाने का ऑफर दिया। राधिका परेशान थीं कि किसके साथ जाएं। दो लड़कों में से एक थे बेनेडिक्ट टेलर, जो आज राधिका के पति हैं।

दोनों में से एक को चुनने के लिए ली बिल्ली की मदद

राधिका ने बताया कि दोनों में से एक को चुनने के लिए उन्होंने बिल्ली की मदद ली। एक बिल्ली रोज उनके घर आया करती थी, जिसे राधिका मछली खाने के लिए देती थी। राधिका ने तय किया था कि अगर बिल्ली ने मछली खा ली, तो वह बेनेडिक्ट के साथ जाएंगी, अगर नहीं खाई तो दूसरे लड़के साथ जाएंगी। बिल्ली ने मछली खा ली और राधिका बेनेडिक्ट के साथ डेट पर चली गईं। उसके बाद बेनेडिक्ट से राधिका की शादी वर्ष 2012 में हुई।

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk