नई दिल्ली (एएनआई)। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को लोकसभा में कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने राहुल गांधी पर 'लंदन में भारत का अपमान' करने का आरोप लगायाा। रक्षा मंत्री ने कहा कि राहुल गांधी, जो इस सदन के सदस्य हैं, ने लंदन में भारत का अपमान किया। मैं मांग करता हूं कि उनके बयानों की इस सदन के सभी सदस्यों द्वारा निंदा की जानी चाहिए और उन्हें सदन के समक्ष माफी मांगने के लिए कहा जाना चाहिए। हाल ही में लंदन के चैथम हाउस में बातचीत के दौरान राहुल ने आरोप लगाया कि संसद में विपक्षी नेताओं के माइक्रोफोन अक्सर बंद कर दिए जाते हैं। उन्होंने केंद्र की भाजपा नीति सरकार पर हमला बोला और कई आरोप लगाए।
राहुल बाेले देश में विभिन्न संस्थान खतरे में
राहुल गांधी ने यहां तक कहा कि यूरोप और अमेरिका भारत में लोकतंत्र बहाल करने के लिए पर्याप्त प्रयास नहीं कर रहे हैं क्योंकि उन्हें देश से व्यापार और पैसा मिल रहा है। इसके अलावा कांग्रेस नेता ने यह भी आरोप लगाया कि देश में विभिन्न संस्थान खतरे में हैं। राहुल गांधी ने कहा, इसने मुझे झकझोर दिया कि वे हमारे देश के विभिन्न संस्थानों पर कब्जा करने में कितने सफल रहे हैं। प्रेस, न्यायपालिका, संसद और चुनाव आयोग सभी खतरे में हैं और किसी न किसी तरह से नियंत्रित हैं। उन्होंने आरएसएस को एक "कट्टरपंथी" और "फासीवादी" संगठन करार दिया और आरोप लगाया कि इसने भारत के लगभग सभी संस्थानों पर कब्जा कर लिया है।

National News inextlive from India News Desk