नई दिल्ली (एएनआई)। भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की आज गुरुवार को 57 वीं पुण्यतिथि मनाई जा रही है। इस अवसर पर उन्हें देश भर में श्रद्धांजलि दी जा रही है। अपने ग्रैंड फादर पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर उनके ज्ञानवर्धक शब्दों को याद करते हुए कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने ट्वीट किया कि बुराई अनियंत्रित होती है, बुराई ने पूरी व्यवस्था को जहर दिया है। वहीं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी देश के पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र माेदी को श्रद्धांजलि दी।


सीएम अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर दी श्रद्धांजलि
दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट किया, मैं भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि देता हूं। पंडित जवाहर लाल नेहरू का जन्म 14 नवंबर, 1889 को इलाहाबाद में हुआ था। 1919 में, वह भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस में शामिल हो गए और स्वतंत्रता आंदोलन में महात्मा गांधी से जुड़े। इसके बाद वे सितंबर 1923 में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव पद पर तैनात हुए।

अचानक हुई मौत ने पूरे देश को स्तब्ध कर दिया
15 अगस्त, 1947 को पंडित जवाहरलाल नेहरू को भारत के पहले प्रधानमंत्री के रूप में शपथ दिलाई गई, जब राष्ट्र को ब्रिटिश साम्राज्य से स्वतंत्रता मिली। 27 मई 1964 को देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की अचानक हुई मौत ने पूरे देश को स्तब्ध कर दिया था। अपनी मृत्यु तक सेवा करते हुए, पंडित जवाहरलाल नेहरू भारत के सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री बने रहे।

National News inextlive from India News Desk