पट्टाभि सीतारमैया

पट्टाभि सीतारमैया ने आजादी के बाद भारतीय कांग्रेस के अध्यक्ष के बाद की कमान संभाली थी। यह प्रख्यात आचार्य, लेखक होने के साथ ही मध्य प्रदेश के प्रथम राज्यपाल भी रहे। डाक्टर पट्टाभि सीतारमैया ने आजादी के बाद 1948 के बाद 1949 तक कांग्रेस के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभाली थी।

पुरुषोत्तम दास टंडन

पुरुषोत्तम दास टंडन एक उच्चकोटि के निबंधकार, कवि और पत्रकार के साथ ही स्वंतत्रता संग्राम सेनानी भी रहे हैं। इन्होंने भारतय कांग्रेस के अध्यक्ष के पद पर 1950 में कमान संभाली थी। पुरुषोत्तम दास टंडन ने हिंदी को राजभाषा का स्थान दिलवाने में विशेष भूमिका अदा की थी।

2017 में कांग्रेस को म‍िलेगा 17वां अध्‍यक्ष,राहुल गांधी का नाम तय

पंडित जवाहरलाल नेहरू

देश के प्रथम प्रधानमंत्री के रूप में पहचाने जाने वाले पंडित जवाहरलाल नेहरू भारतीय स्वतन्त्रता आन्दोलन के सर्वोच्च नेताओं में एक रहे। इन्हें देश में चाचा नेहरू के नाम में भी जाना जाता है। इन्होंने 1951 से 1954 तक कांग्रेस के अध्यक्ष पद की कमान संभाली।

यू.एन. ढेबर

भारतीय राजनीति में नवल शंकर ढेबर काफी चर्चित नाम रहा है। 1948 में सौराष्ट्र के मुख्यमंत्री होने के बाद इन्होंने 1955 से 1959 तक कांग्रेस के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभाली। इनके बाद 1959 में इंदिरा गांधी ने इस पद को संभाला।

2017 में कांग्रेस को म‍िलेगा 17वां अध्‍यक्ष,राहुल गांधी का नाम तय

नीलम संजीव रेड्डी

भारत के छठे राष्ट्रपति के पद पर आसीन हुए नीलम संजीव रेड्डी का सार्वजनिक जीवन उत्कृष्ट था। यह 1956 में आन्ध्र प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री के पद काबिज हुए। इसके बाद दूसरी बार फिर 1962 में फिर ये मुख्यमंत्री बने। ये 1960 से 1963 तक कांग्रेस के अध्यक्ष रहे।

कुमारास्वामी कामराज

कुमारास्वामी कामराज भी 1964 से 1967 तक कांग्रेस के अध्यक्ष रहे। इन्हें मरणोपरांत भारत रत्न से नवाजा गया। इनका नाम भारतीय राजनीति में बड़े राजनीतज्ञों में भी शामिल रहा है।

2017 में कांग्रेस को म‍िलेगा 17वां अध्‍यक्ष,राहुल गांधी का नाम तय

एस. निजलिंगप्पा

देश को आजादी दिलाने में एस. निजलिंगप्पा ने भी एक खास भूमिका निभाई। एस. निजलिंगप्पा को स्वतंत्रता संग्राम जेल यात्रा भी करनी पड़ी थी। 1956 में मैसूर के मुख्यमंत्री भी बने निजलिंगप्पा 1968 में कांग्रेस के अध्यक्ष बने थे।  

पी. मेहुल

आजादी के बाद कांग्रेस के अध्यक्षों की इस लिस्ट में  पी. मेहुल का नाम भी शामिल है।  पी. मेहुल 1969 में इस पद पर आसीन हुए थे।

जगजीवन राम

भारत के प्रथम दलित उप-प्रधानमंत्री एवं राजनेता के रूप में जगजीवन राम 1970 में कांग्रेस के अध्यक्ष बने थे। इन्होंने भी देश की आजादी में एक खास भूमिका निभाई थी।

2017 में कांग्रेस को म‍िलेगा 17वां अध्‍यक्ष,राहुल गांधी का नाम तय

शंकर दयाल शर्मा

शंकर दयाल शर्मा भारत के नौवें राष्ट्रपति के रूप में जाने गए। यह एक अच्छे राजनेता होने के साथ ही पत्रकार भी रहे। इन्होंने 1972 से 1974 तक कांग्रेस में अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभाली थी।

देवकांता बरुआ

देवकांता बरुआ ने भी 1975 से 1977 तक इस पद की जिम्मेदारी संभाली थी। यह असम के राजनीति का एक बड़ा चेहरा थे। यह बिहार के राज्यपाल पद पर भी असीन हुए थे।

2017 में कांग्रेस को म‍िलेगा 17वां अध्‍यक्ष,राहुल गांधी का नाम तय

इंदिरा गांधी

भारत की प्रथम महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने एक बार फिर इस पद की जिम्मेदारी एक लंबे समय तक संभाली। इन्होंने 1978 से 1984 तक इस पद को एक अध्यक्ष के रूप में संभाला था।

राजीव गांधी

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। राजीव गांधी ने 1985 से 1991 तक इस पद की जिम्मेदारी संभाली थी।

2017 में कांग्रेस को म‍िलेगा 17वां अध्‍यक्ष,राहुल गांधी का नाम तय

पी. वी. नरसिम्हा राव

भारत के प्रधानमंत्रियों की लिस्ट में इनका नाम भी शामिल है। पी. वी. नरसिम्हा राव भी कांग्रेस के अध्यक्ष पद पर आसीन हुए थे। इन्होंने 1992 से 1996 तक इस पद का कार्यभार संभाला।

सीताराम केसरी

भारतीय राजनीति के बड़े चेहरों में शामिल रहे सीताराम केसरी ने इस पद को 1996 से 1998 तक संभाला।

सोनिया गांधी

इनके बाद इस लिस्ट में सोनिया गांधी का नाम शामिल हुआ। वर्तमान कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी 1998 से इस पद आसीन हैं। इन्होंने एक लंबे समय तक इस पद को संभाला है।

2017 में कांग्रेस को म‍िलेगा 17वां अध्‍यक्ष,राहुल गांधी का नाम तय

National News inextlive from India News Desk