-कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने कैंडीडेट अजय राय संग किया रोड शो

-बेनियाबाग पर उस्ताद बिस्मिल्लाह खां के बेटों ने सम्मान में बजाया शहनाई

-गोलगड्डा से लंका तक उमड़े जनसैलाब ने किया वेलकम

VARANASI: पार्लियामेंट इलेक्शन के प्रचार के अंतिम दिन कांग्रेस ने रोड पर शक्ति प्रदर्शन कर अपनी ताकत का एहसास कराया। गोलगड्डा से लंका तक रोड शो कर पार्टी ने विरोधियों को पब्लिक के अपने पक्ष में होने का संदेश देने की पूरी कोशिश की। शनिवार को तय समय से डेढ़ घंटे लेट सुबह 8.ब्भ् बजे कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी भारी हुजूम के बीच गोलगड्डा पहुंचे। जहां वो अपनी कार छोड़ मिनी ट्रक पर कैंडीडेट अजय राय के साथ सवार हो गए। फिर गगनभेदी नारे, बैंड बाजे की देशभक्ति धुन और समर्थकों के उत्साह के बीच रोड शो स्टार्ट हुआ। जो विभिन्न रास्ते से होता हुआ दोपहर क्ख्.फ्0 बजे लंका पहुंचा। जहां मालवीय जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद रोड शो खत्म हुआ। फिर यहां राहुल गांधी कार में सवार हो बीएचयू हेलीपैड पहुंचे और अगले प्रोग्राम के लिए निकल गए।

शो के साथ बढ़ती गयी भीड़

सुबह सूरज की किरणें जमीन पर उतरतीं उसके पहले अपने नेता का स्वागत करने के लिए गोलगड्डा पर लोग एक-एक कर जुटने लगे थे। यह सिलसिला राहुल गांधी के आने तक सैलाब में चेंज हो चुका था। इधर राहुल गांधी का रोड शो स्टार्ट हुआ और लोगों की भीड़ रोड पर बढ़ने लगी। जैसे-जैसे काफिला आगे बढ़ता गया वैसे-वैसे लोगों के रोड पर आने का क्रम बढ़ता गया। देखते ही देखते मानो पूरा शहर रोड पर आ गया। क्या जवान, क्या बूढ़े, क्या महिलाएं और क्या बच्चे। जैसे सब के सब किसी जादू के मोह में फंसे खींचे चले आए हों।

चार घंटे में क्क् किमी

कांग्रेस के स्टार प्रचारक राहुल गांधी ने चार घंटे में क्ख् किमी का सफर तय किया। सुबह 8.ब्भ् बजे स्टार्ट हुआ रोड शो दोपहर क्ख्.फ्9 बजे समाप्त हुआ। जबकि डिस्ट्रिक्ट एडमिनिस्ट्रेशन ने सुबह सात से दोपहर क्क् बजे तक का ही परमिशन दिया था। हालांकि यह दूरी एक घंटे से भी कम समय में पूरी की जा सकती है। लेकिन रोड पर जब भीड़ हो तो दूरी को समय में बांधा नहीं जा सकता। राहुल गांधी के रोड शो में भी यही हुआ। गोलगड्डा से लेकर लंका तक रोड पर उमड़े जनसैलाब के चलते उनका वाहन फर्राटे भरने की बजाए किसी तरह खिसक रहा था। यही नहीं रूट के बीच में जगह-जगह राहुल की एक झलक पाने के लिए लोग अपनी छतों पर भी चढ़े हुए थे तो लेडीज का खिड़कियों पर कब्जा था।

रिझाने की किया कोशिश

राहुल ने रोड के दौरान पब्लिक को रिझाने की हर संभव कोशिश की। कहीं पानी पिया तो कहीं चाय। साड़ी कारोबारी के घर पहुंचे तो बेनियाबाग पर शहनाई के जादूगर बिस्मिल्लाह खान के कुनबे से मिल हालचाल पूछा। यहां उनके बेटे सम्मान में शहनाई बजा रहे थे। दरअसल आसमान से बरसते आग के बीच खुले वाहन पर सवार राहुल गांधी मदनपुरा में लोगों का अभिवादन कर रहे थे, इसी बीच रोड किनारे खड़ी एक फेमिली के लोग पानी की बॉटल लेकर राहुल की ओर दौड़े तो उन्होंने बिना झिझक बॉटल पकड़ लिया और पीने लगे। इसी तरह अस्सी पहुंचने पर उन्होंने पप्पू द्वारा दिए गए चाय का लुत्फ भी लिया। रोड शो में गुलाम नबी आजाद, राजबब्बर, राशिद अल्वी, प्रमोद तिवारी, डॉ। राजेश मिश्रा, नगमा, सतीश चौबे, प्रो। सतीश राय, प्रजानाथ शर्मा, सीताराम केशरी सहित फ्रंटल संगठनों के पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल रहे।

-मोबाइल में राहुल को कैद कर लेने की रही होड़।

-मदनपुरा में मिनी ट्रक बिगड़ने पर राहुल गांधी सफारी पर हुए सवार।

-मीडिया, मोदी व केजरीवाल के खिलाफ लिखी तख्तियां रही चर्चा का विषय।

-रूट के ख्ख् पॉइंट्स पर पीने के पानी का रहा इंतजाम।

-कार्यकर्ताओं ने पब्लिक में बांटा पम्फलेट।

-डुप्लीकेट अजय राय ने जमाया रंग।

-टांगा स्टैंड पर वैदिक ब्राहमणों ने किया शंखनाद।

-चेतगंज में छोड़े क्क् कबूतर।

-तय समय से डेढ घंटे अधिक चला रोड शो।