- मंदिर में दर्शन, दरगाह में हाजिरी गुरुद्वारा में टेका मत्था

-

BAREILLY:

देवरिया से दिल्ली किसान यात्रा पर निकले राहुल गांधी ने बरेली पहुंचने पर रोड शो में रिलिजियस तड़का लगा दिया। बरेली में रोड शो स्टार्ट करने से पहले राहुल गांधी ने बरेली के धोपेश्वरनाथ मंदिर में दर्शन किया। इसके बाद गुरुद्वारा में मत्था टेका और दरगाह आला हजरत में हाजिरी लगाकर चादरपोशी की। राजनीतिक के धुरंधर राहुल गांधी के धार्मिक भाव को पीके की रणनीति का हिस्सा बता रहे हैं, जिससे राहुल की एक नई छवि जनता की निगाह में बन सके। उनके मुताबिक आगामी चुनावों में बरेली के हर कौम की जनता को लुभाने का सबसे आसान तरीका है धर्म स्थलों पर हाजिरी लगाकर उनके धार्मिक भावनाओं को जीतना।

कौन जाने आखिर क्या था।

राहुल गांधी मंदिर, मस्जिद और गुरुद्वारा में मुश्किलन 6 से 8 मिनट ही गुजारे। मंदिर में तिलक लगाया, गुरुद्वारा में मत्था टेका और परिक्रमा की, वहीं, मस्जिद में गुलपोशी चादरपोशी कर निकल गए। कुछ ने इसे चुनावी हलचल तो वहीं, कुछ ने इसे सर्व धर्म समभाव माना है। रोड शो से पहले धार्मिक भ्रमण पर दरगाह आला हजरत के नासिर कुरैशी ने दरगाह पर चंद लम्हे गुजारने को महज आगामी चुनाव में सफलता हासिल करने की एक रणनीति बताई। गुरुद्वारा के मुख्य ग्रंथी ज्ञानी काला सिंह ने इसे चुनाव में जीत की कामना और धोपेश्वर नाथ मंदिर के पंडित घनश्याम ने इसे कौमी एकता और सर्वधर्म समभाव कहा है।