नई दिल्ली (एएनआई)। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मंगलवार को कहा कि नए कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसानों के समर्थन में केंद्र सरकार पर निशाना साधा। कांग्रेस नेता ने केंद्र सरकार पर राष्ट्रीय टेलीविजन पर झूठ बोलने का भी आरोप लगाया। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ट्वीट किया कि देश के किसान सड़कों पर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं, और टीवी पर झूठ बोले जा रहे हैं! हम सभी किसानों की कड़ी मेहनत के ऋणी हैं। यह कर्ज केवल उनके लिए अधिकार और न्याय सुनिश्चित करके चुकाया जा सकता है। हमें उनकी मांगों को मार-काट कर अस्वीकार नहीं करना चाहिए। लाठियों के साथ और उन पर आंसू गैस फायरिंग करके दुत्कारना नहीं चाहिए। जागो और किसानों को उनके अधिकार दिलाओ।


नए कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन
वहीं इसके पहले कल, कांग्रेस नेता ने नए कृषि कानूनों के बारे में केंद्र सरकार को फटकार लगाई थी और अपने पार्टी कार्यकर्ताओं से अपील की थी कि वे नए कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसानों को भोजन और सहायता प्रदान करें। उन्होंने पूछा कि अगर ये काननू उनके हित में है तो किसान विरोध क्यों कर रहे हैं। उन्होंने एक वीडियो भी ट्वीट किया था जिसमें उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से किसानों के साथ खड़े होने का आग्रह किया था। बता दें कि किसान दिल्ली और हरियाणा में विभिन्न स्थानों पर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं और उन्होंने 3 दिसंबर को वार्ता आयोजित करने की केंद्र सरकार की पेशकश को यह कहते हुए ठुकरा दिया है कि बातचीत शुरू करने के लिए शर्तें लगाना उनके लिए अपमान है।

National News inextlive from India News Desk