कानपुर (इंटरनेट डेस्क)। एक्ट्रेस दिशा परमार बहुत जल्द दुल्हन बनने वाली हैं। वह 16 जुलाई को राहुल वैद्य संग सात फेरे लेंगी। घर में फंक्शन शुरु हो चुके हैं। मेहंदी सेरेमनी काफी धूमधाम से मनाई गई। जिसमें घर के खास लोग शामिल थे।

दिशा परमार मेहंदी सेरेमनी। फोटोः पल्लव पालीवाल

दिशा परमार को उनके मेहंदी समारोह से सामने आए वीडियो और फोटोज में एक अच्छा समय बिताते हुए देखा जा सकता है। बिग बॉस 14 के कंटेस्टेंट राहुल वैद्य के साथ उनकी शादी का जश्न बुधवार से शुरू हो गया।

दिशा परमार मेहंदी सेरेमनी। फोटोः पल्लव पालीवाल

सिंगर राहुल वैद्य और टीवी एक्ट्रेस दिशा परमार 16 जुलाई शुक्रवार को शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। फैन क्लबों द्वारा ऑनलाइन साझा किए गए वीडियो में, उन्हें लाल कुर्ता और सफेद सलवार कॉम्बो में देखा जा सकता है, जो समारोह के लिए अपने हाथों को मेहंदी से सजाती हैं।

दिशा परमार मेहंदी सेरेमनी। फोटोः पल्लव पालीवाल

हालांकि उससे पहले पिंक कुर्ते में वह पपराजी को पोज देते हुए नजर आई थी। जिसमें उनके साथ सिलेटी रंग का कुर्ता पायजामा पहने राहुल वैद्य भी दिखे।

दिशा परमार मेहंदी सेरेमनी। फोटोः पल्लव पालीवाल

कपल को डांस करते हुए भी देखा गया जिसमें वह अपनी शादी की तैयारियों पर काफी खुश हो रहे हैं। 33 वर्षीय वैद्य ने पिछले साल रियलिटी शो 'बिग बॉस' में परमार को प्रपोज किया था। शो के अंत में, जब 26 वर्षीय परमार एक गेस्ट के रूप में सीरीज में दिखाई दिए, तब राहुल ने उन्हें सामने आकर प्रपोज किया था।

दिशा परमार मेहंदी सेरेमनी। फोटोः पल्लव पालीवाल

फरवरी में "बिग बॉस" समाप्त होने के तुरंत बाद इस जोड़े की शादी होनी थी, लेकिन महामारी की दूसरी लहर के कारण उनकी योजनाओं को आगे बढ़ा दिया गया।

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk