PATNA

: रेलवे ने आठ पैसेंजर ट्रेन की टाइमिंग ने फेरबदल किया है। यह बदलाव 27 सितंबर से प्रभावी होगा। इसलिए घर से निकलने से पहले ट्रेन की समय सारिणी जरूर देख लें। गाड़ी संख्या 63213 पटना-आरा मेमू पैसेंजर अब आरा 19.15 बजे के बजाय 19.35 बजे पहुंचेगी। वहीं, 63257 पटना-गया मेमू पैसेंजर अब गया 23.20 बजे के बजाय 23.35 बजे पहुंचेगी। 63252 गया-पटना मेमू पैसेंजर अब पटना 15.50 बजे के बजाय 16.05 बजे पहुंचेगी। 63223 पटना-आरा मेमू पैसेंजर अब आरा 00.10 बजे के बजाय 00.35 बजे पहुंचेगी। 53630 गया-किउल पैसेंजर अब किउल 00.30 बजे के बजाय 00.50 बजे पहुंचेगी। 53629 किउल-गया पैसेंजर अब गया 18.50 बजे के बजाय 18.25 बजे पहुंचेगी। गाड़ी संख्या 53213 पटना-गया पैसेंजर के समय में भी परिर्वतन किया गया है।