-अज्ञात अपराधियों ने बलराम सिंह को दो गोली मारी

-फाय¨रग करते हुए दो मोटरसाइकिल सवार चार अज्ञात अपराधी भाग निकले

-गोलियों की गूंज से थर्राया स्टेशन परिसर, मचा हड़कंप

-घटना सोमवार की दोपहर 12:40 बजे की

-गोली लगने के 20 मिनट तक ¨जदा रहे बलराम सिंह

-रेलवे अस्पताल में इलाज के क्रम में हुई मौत

फोटो संख्या-12 से 21 तक

चक्रधरपुर : चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन हनुमान मंदिर के समीप अज्ञात अपराधियों ने रेलवे ठेकेदार बलराम सिंह को गोली मार दी। बलराम सिंह की मौत रेलवे अस्पताल में इलाज के क्रम में हो गई। बलराम सिंह बिहार के बेगुसराय जिले का रहने वाला था। सीनी में रहकर बलराम सिंह चक्रधरपुर रेल मंडल के इंजीनिय¨रग विभाग में ठेकेदारी का कार्य करता था। यह घटना सोमवार की दोपहर 12:40 बजे की है। घटना की जानकारी मिलने के तुरंत बाद कोल्हान के डीआइजी शंभू ठाकुर, एसपी माइकल राज, डीएसपी अजय केरकेट्टा, प्रशिक्षु एएसपी पीयूष पांडेय, थाना प्रभारी रतन कुमार ने घटनास्थल पहुंच कर मामले की जांच की।

पिस्टल लहराते भागे हत्यारे

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि रेल ठेकेदार बलराम सिंह को अपराधियों ने दो गोली मारी और एक गोली भागने के क्रम में चलाई गई। गोली मारने के तुरंत बाद दो मोटरसाइकिल में सवार होकर चार अपराधी हवाई फाय¨रग करते हुए एवं हाथ में पिस्टल लहराते हुए डीआरएम आवास की ओर जाने वाली सड़क की ओर से भाग निकले।

तीन मिनट बाद पहुंची पुलिस

गोली चलने के तीन मिनट के भीतर ही जिला पुलिस की पेट्रो¨लग वैन स्टेशन पहुंची। बलराम सिंह को खून से लथपथ देख पुलिस के जवानों ने देर नहीं करते हुए उठा कर चक्रधरपुर रेलवे अस्पताल में भर्ती करवाया। घटना के पूर्व चक्रधरपुर पुलिस रेलवे स्टेशन क्षेत्र में गश्त कर रही थी। जब चक्रधरपुर पुलिस रेलवे स्टेशन पहुंची, तो लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस ने घायल बलराम को उठाकर रेलवे अस्पताल पहुंचाया।

दुकानें हुईं बंद

स्टेशन के सामने स्थित फल दुकान, चाय होटल एवं खाना होटल के पास लोगों की खासी भीड़ थी। गोली चलने की आवाज सुन कर लोगों के बीच हड़कंप मच गया। पलक झपकते ही सभी दुकाने बंद हो गई।

20 मिनट तक मौत से जंग

गोली लगने के बाद बलराम ¨जदा थे। बलराम को पुलिस के जवानों ने रेलवे अस्पताल में भर्ती करवाया। चक्रधरपुर रेलवे अस्पताल में इलाज की बेहतर सुविधा नहीं मिलने के कारण बलराम 20 मिनट तक जिदंगी और मौत से लड़ते रहे। अंत में उनकी मौत अस्पताल में ही हो गई। बलराम को अपराधियों ने कान के पास सटाकर गोली मारी। एक गोली कान को छेदते हुए सिर के ऊपर से पार हो गई। दूसरी गोली बलराम के छाती के नीचे मारी गई।

घटनास्थल से तीन खोखे बरामद

पुलिस ने घटनास्थल से तीन गोली के खोखे बरामद की। पुलिस ने बताया कि दो गोली देसी पिस्टल की है। जो शायद चली नहीं। वहीं एक गोली का खोखा 9 एमएम की पिस्टल की है।

एसपी ने खंगाला सीसीटीवी फुटेज

घटना स्थल में जांच करने के उपरांत एसपी माइकल राज ने अपराधियों को पकड़ने के लिए स्टेशन में लगे सीसीटीवी फुटेज का सहारा लेना चाहा। चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन में स्थित सीसीटीवी कंट्रोल रूम पहुंच कर एसपी ने जब घटना के समय की सीसीटीवी फुटेज देखना चाहा, तो पता चला कि 12:33 बजे से 1:33 बजे के बीच का सीसीटीवी फुटेज मेंटेनेंस कार्य के कारण रिकॉर्ड नहीं हो पाया। इस पर एसपी ने कंट्रोल रूम में तैनात आरपीएफ के जवान व संबधित अधिकारी से पूछताछ की।