सभी जरूरी मेडिकल इक्यूपमेंट के साथ लैस है कोच

PATNA :

बिहार में कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए पूर्व मध्य रेल ने इससे निपटने के लिए तैयारी शुरू कर दी है। दानापुर रेल मंडल के राजेन्द्र नगर कोचिंग कॉम्पलेक्स में 14 कोच को आइसोलेशन वार्ड बनाया गया है। प्रत्येक कोच में 16 पेशेंट को आइसोलेट करने की क्षमता है। इस कोच को बनाने के लिए दानापुर रेल मंडल के चिकित्सकीय टीम के अलावा सीनियर सेक्शन इंजीनियर मुकेश कुमार दिन रात एक कर दिए है। एक से दो दिनों पांच और कोच तैयार किए जाएंगें जिसमें कोरोना संक्रमित लोगों का इलाज किया जाएगा।

-हर डिब्बे को किया सैनिटाइज

दानापुर रेल मंडल के अधिकारियों की मानें तो मौजूदा स्लीपर कोच को आइसोलेशन वार्ड में बदला जा रहा है वार्ड में बदलने से पहले हर डिब्बे को पहले सैनिटाइज किया गया। तथा हर कोच में डब्लूएचओ के नियमों के मुताबिक उपकरण उपलब्ध करवाए गए हैं जिसमें पेशेंट को पानी चढ़ाने के लिए अलग से स्टैण्ड लगाया गया है। साथ ही टॉयलेट पैन को बंद करके दो शौचालय को बाथरूम में परिवर्तित किया गया जिसका उपयोग एक डॉक्टर करेंगे और पेशेंट इसमें हाथ साफ करने व नहाने की व्यवस्था भी की गई है। पेशेंट की सुविधा के लिए प्रत्येक बाथरूम में एक मग और बाल्टी रखा गया है।

- मिडिल बर्थ को हटाया

आइसोलेशन कोच वार्ड में मरीजों की सुविधा को ध्यान में रखकर मिडिल वाली बर्थ को हटा दिया गया है। प्रत्येक कोच में चार बेड ऐसे बनाए हैं, जिसमें ग्लूकोज चढ़ाने की भी व्यवस्था भी की गई है। मरीजों को दी जाने वाली चिकित्सा उपकरणों के लिए 220 वाट की इलेक्ट्रॉनिक सर्किट लगाई गई है। खिड़कियों में मच्छरदानी लगाकर पूरी तरह से क्लोज कर दिया गया है।

-डॉक्टरों के आराम के लिए अलग बेड

प्रत्येक कोच में 2 डॉक्टर और 2 नर्स के लिए अलग से केबिन तैयार किया गया है। जहां मरीज की एंट्री नहीं होगी। इसके साथ प्रत्येक केबिन में बने साइड वाले सीट को रिजर्व के तौर पर रखा गया है। जहां मरीज आवश्यकता अनुसार जरूरी सामान रख सकेंगे। गेट के पास बने वाश बेसिन में हाथ धोने के लिए नल को बदल कर सैनिटाइजर रखा गया है।

-रेलवे ने मंगाया पीपीई किट और एन 95 मास्क

कोरोना वायरस बीमारी के इलाज करने वाले डॉक्टरों एवं नर्सिग स्टॉफ के लिए पूर्व मध्य रेल ने पीपीई गाउन और एन 95 मॉस्क, सैनिटाइजर, की व्यवस्था कर लिया है। इसके अलावा गंभीर पेशेंट की इलाज के लिए पूर्व मध्य रेल के दानापुर रेल अस्पताल में 5 वेंटिलेटर व केन्द्रीय सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में 2 वेंटिलेटर की व्यवस्था की गई है।

-दानापुर रेल मंडल में कोरोना वायरस के लिए की गई सुविधा

वेंटिलेटर - 7

1-दानापुर मंडल को 1000 मॉस्क

2-केन्द्रीय सुपर स्पेशलिटी हॉस्पीटल पटना 2000 मास्क

एन 95 मास्क

1-दानापुर मंडल को -50

2-केन्द्रीय सुपर स्पेशलिटी हॉस्पीटल पटना को 10

-वाशेवुल मास्क

1-दानापुर मंडल को - 200 मास्क

रेल कर्मी भी बना रहे हैं मास्क और सैनिटाइजर

कोरोना से जंग के लिए रेलकर्मी भी आगे आ रहे हैं। अस्पताल और जरूरतमंदों के लिए मास्क और सैनिटाइजर बना रहे हैं। इसी क्रम में दानापुर मंडल द्वारा 1300 मास्क तैयार किया गया है और केन्द्रीय सुपर स्पेशलिटी हॉस्पीटल पटना में 30 लीटर सैनिटाइजर तैयार किया गया है।

कोरोना वायरस पेशेंट के लिए राजेन्द्र नगर कोचिंग कॉम्पलेक्स में कुल 14 कोच को आइसोलेशन वार्ड बनाया गया है। प्रत्येक कोच में 16 पेशेंट के रहने की व्यवस्था है।

- मुकेश कुमार, सीनियर सेक्शन इंजीनियर, राजेन्द्र नगर कोचिंग कॉम्पलेक्स

कोरोना वायरस से जीतने के लिए रेलवे पूरी तरह से तत्पर है। कोच आइसोलेशन के अलावा रेल कर्मियों ने मास्क व सैनिटाइजर भी बनाए हैं।

- राजेश कुमार, सीपीआरओ, ईसीआर