JAMSHEDPUR: शहर में रविवार को लगातार चौथे दिन भी अलग-अलग स्थानों में बारिश हुई। दिन में सूरज की बादलों में लुकाछिपी चलती रही। शाम होते ही शहर के विभिन्न स्थानों में हल्की बारिश हुई। बारिश के बाद शहर का मौसम सुहाना हो चला है। मौसम पूर्वानुमान के अनुसार शहर में आने वाले तीन दिनों तक बादल छाए रह सकते हैं। इस दौरान बारिश होने की संभावना कम है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार 27 जून से शहर में फिर बारिश होगी। चार दिनों से रोज हो रही बारिश से अधिकतम तापमान में कमी आई है। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है। अगले एक सप्ताह तक अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहने की संभावना है।

5.6 डिग्री घटा पारा

रविवार को शहर का अधिकतम तापमान शनिवार की तुलना में 5.6 डिग्री सेल्सियस घटा है। वहीं न्यूनतम तापमान 1.2 डिग्री सेल्सियस बढ़ा है। मौसम विभाग ने रविवार को शहर का तापमान अधिकतम 32.6 और न्यूनतम 26.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शहर का अधिकतम तापमान सामान्य से 3.0 डिग्री कम है। इस दौरान आ‌र्द्रता अधिकतम 92 और न्यूनतम 64 प्रतिशत रही।