JAMSHEDPUR: मौसम विभाग की भविष्यवाणी अगर सच साबित होती है तो दुर्गापूजा के उल्लास में बारिश खलल डाल सकती है। मौसम पूर्वानुमान पदाधिकारी यूके श्रीवास्तव ने बताया कि इस समय आंध्र प्रदेश और ओडि़शा के तटवर्ती इलाकों की ऊपरी हवा में साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है। इसका प्रभाव धीरे-धीरे बढ़ रहा है। इसके प्रभाव से जमशेदपुर व इसके आस-पास के इलाकों सहित दक्षिणी झारखंड, मध्य झारखंड में आठ, नौ और क्0 अक्टूबर को हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। उन्होंने बताया कि इधर, हवा में पर्याप्त नमी है। कई दिनों से लगातार कड़ी धूप हो रही है। इससे भी गर्जना वाले पर्याप्त बादल बन रहे हैं। इन बादलों के कारण भी हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। दूसरी ओर, बुधवार को हुई कड़ी धूप ने लोगों को खासा परेशान किया। धूप के कारण जबर्दस्त गर्मी से लोग परेशान रहे। कड़ी धूप के कारण अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस अधिक फ्भ्.ख् डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। न्यूनतम तापमान भी सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक ख्भ्.ब् डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

इस समय आंध्र प्रदेश और ओडि़शा के तटवर्ती इलाकों की ऊपरी हवा में साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है। इसका प्रभाव धीरे-धीरे बढ़ रहा है। इसके प्रभाव से जमशेदपुर व इसके आस-पास के इलाकों सहित दक्षिणी झारखंड, मध्य झारखंड में आठ, नौ और क्0 अक्टूबर को बारिश हो सकती है।

-यूके श्रीवास्तव, मौसम पूर्वानुमान पदाधिकारी, जमशेदपुर