नई दिल्ली (एएनआई)। बस कंडक्टर के रूप में शुरुआत करने वाले दिग्गज मेगास्टार रजनीकांत, आज पूरे 72 साल के हो गये हैं, ऑन स्क्रीन हो या ऑफ-स्क्रीन, वो अपनी सादगी के लिए भी काफी फेमस हैं। तो आइए आज उनके बर्थडे के मौके पर जानते है थलाइवा के बारे में कुछ ऐसे फैक्टस जो शायद की किसी को पता हों।

बस कंडक्‍टर से लेकर कुली तक
बैंगलोर में एक मराठी परिवार में जन्मे, रजनीकांत का असली नाम शिवाजी राव गायकवाड़ है और वे मराठी और कन्नड़ सीखते हुए बड़े हुए हैं। इस सुपरस्टार का नाम महान मराठा योद्धा राजा छत्रपति शिवाजी के नाम पर रखा गया था। फिल्म इंडस्‍ट्री में इंट्री करने से पहले, एक बार अपनी स्कूली शिक्षा पूरी करने के बाद, रजनीकांत ने कुली और बढ़ई सहित कई काम किए। उन्हें बैंगलोर ट्रांसपोर्ट सर्विस द्वारा बस कंडक्टर के रूप में भी भर्ती किया गया था।

बतौर विलेन शुरुआत की
क्या आप जानते हैं कि शुरुआत में उन्होंने खलनायक के रूप में शुरुआत की थी? पहले कुछ सालों के दौरान, रजनीकांत ने एक अपमानजनक पति, व्यभिचारी आदि जैसे निगेटिव करिदार निभाए। 1977 में, उन्हें फिल्म 'भुवन ओरु केलविकुरी' में सिल्वर स्क्रीन पर एक सकारात्मक किरदार निभाते हुए देखा गया।

अमिताभ की फिल्‍मों का रिमेक
रजनीकांत ने अमिताभ बच्चन की ग्यारह फिल्‍मों जैसे 'दीवार', 'अमर अकबर एंथनी', 'लावारिस' और 'डॉन' के तमिल रिमेक में काम किया है, जो बाद में सुपरहिट रही। रजनीकांत एकमात्र भारतीय अभिनेता हैं जिन्हें केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के सिलेबस में शामिल किया गया है। उनकी लाइफ को लेकर 'फ्रॉम बस कंडक्टर टू सुपरस्टार' नाम का एक चैप्‍टर है।

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk