नई दिल्ली (आईएएनएस)। सुपर स्टार रजनीकांत डिसकवरी चैनल के एक शो मैन वर्सेज वाइल्ड से टीवी पर डेब्यू करने जा रहे हैं। बेयर ग्रिल्स के इस शो में दिखाए जाने व एडवेंचर एक्सपीरियंस के लिए रजनीकांत ने उन्हें धन्यवाद कहा था। ये शो टीवी पर 23 मार्च को टेलिकास्ट हो चुका है और अब बड़ी खबर ये है कि रजनीकांत संग बेयर के इस एडवेंचर जाॅनर के शो को साल में सबसे अधिक टीआरपी मिली है और से वर्ष भर में सबसे अधिक देखे जाने वाला शो बन गया है। बता दें कि इस शो को 12 देशों के डिस्कवरी चैनलों पर टेलिकास्ट किया गया था। वहीं एडवेंचर जाॅनर के इस रिएलिटी शो को इतिहास में दूसरा सबसे अधिक टीआरपी पाने वाला शो माना जा रहा है। इस शो के टीवी पर दिखाए जाने के वक्त इसे एक साथ 40 लाख लोगों ने एक ही वक्त पर देखा था।

एक साथ एक ही समय पर इतने लोगों ने देखा रजनीकांत का शो

23 मार्च को आए इस शो की रीच 1.24 करोड़ बताई जा रही है। ये आंकड़ा शो के पिछले चार हफ्तों से 86 प्रतिशत अधिक है। रजनीकांत के इस शो की वजह से डिस्कवरी की व्यूवरशिप पांच गुना हो गई थी। वहीं रीजनल तमिल चैनल पर इसकी व्यूवरशिप 20 गुना तक हो गई थी। साउथ के कई चैनल्स जो उस वक्त ये शो अपने रीजनल चैनल पर दिखा रहे थे उनकी टीआरपी में भारी उछाल आया है। ये जानकारी बीएआरसी इंडिया के मुताबिक दी जा रही है। बता दें कि शो ने सोशल मीडिया पर भी खूब सुर्खियां बटोरी थीं। जनवरी में रजनीकांत ने बेयर ग्रिल्स के साथ इस शो की शूटिंग बांदीपुर टाइगर रिजर्व में की थी।

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk