नई दिल्ली (एएनआई)। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सोमवार को मास्को के लिए निकल गए हैं। वे तीन दिवसीय रूस यात्रा के दौरान भारत-रूस रक्षा और रणनीतिक साझेदारी पर चर्चा करेंगे। इस दौरान वे मास्को में आयोजित द्वितीय विश्व युद्ध में जर्मन के नाजियों पर सोवियत विजय की 75वीं एनिवर्सरी परेड में भी शामिल होंगे। भारतीय रक्षा मंत्री की यह यात्रा पूर्वी लद्दाख के गलवान घाटी में भारत-चीन सैनिकों के बीच हिंसक झड़प के बाद हो रही है। इस झड़प में भारतीय सेना के 20 भारतीय सैनिक शहीद हो गए थे।


राजनाथ सिंह ने रवाना होने से पहले किया ट्वीट
रक्षा मंत्री ने ट्वीट किया है कि वे मास्को की तीन दिवसीय यात्रा के के लिए रवाना हो रहे हैं। इस यात्रा के दौरान उन्हें भारत और रूस के रक्षा और रणनीतिक पार्टनरशिप को प्रगाढ़ करने के लिए बातचीत का मौका मिलेगा। इस यात्रा के दौरान वे 75वीं विक्ट्री डे परेड में भी शामिल होंगे। उनके साथ भारत के रक्षा सचिव अजय कुमार भी जा रहे हैं। ध्यान रहे कि रक्षा मंत्री के साथ डेलीगेशन के तीनों सेनाओं के सैनिक भी जा रहे हैं। सैनिक विक्ट्री डे परेड में शामिल होंगे। इस परेड में विभिन्न देशों की सेनाएं और राष्ट्र के प्रतिनिधि शामिल होते हैं।

International News inextlive from World News Desk