-चुनाव में उम्मीदवार प्रत्याशियों में से अधिकतर ने पेश किया ब्यौरा

-चुनाव आयोग ने मेयर प्रत्याशियों को नोटिस भेजकर दी थी चेतावनी

देहरादून,

चुनाव खर्च की डिटेल पेश करने में मेयर प्रत्याशी अब एक्टिव हो गए हैं। तीन दिन पहले चुनाव आयोग ने देहरादून मेयर पद के सभी 11 प्रत्याशियों को नोटिस भेजकर तीन दिन में खर्च का ब्यौरा निरीक्षण के लिए पेश करने के निर्देश दिए थे। नोटिस का असर हुआ। मंडे को मेयर पद के सभी प्रत्याशियों ने अपने अब तक के चुनाव खर्च का लेखा-जोखा आयोग में प्रस्तुत कर दिया। रजनी रावत चुनाव खर्च करने के मामले में देहरादून नगर निगम के मेयर पद के लिए चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों में सबसे आगे चल रही हैं.भाजपा के सुनील उनियाल दूसरे नंबर पर हैं।

रजनी रावत चुनाव खर्च में सबसे आगे: आम आदमी पार्टी की मेयर प्रत्याशी रजनी रावत ने अब तक 3 लाख 29 हजार 692 रूपए चुनाव खर्च का ब्यौरा पेश किया है। इसी के साथ मेयर पद प्रत्याशियों में रजनी रावत चुनाव खर्च में अब तक सबसे आगे हैं।

भाजपा के सुनील उनियाल दूसरे नंबर पर :

भाजपा प्रत्याशी सुनिल उनियाल ने जो ब्यौरा पेश किया है। उन्होंने 1 लाख 50 हजार 627 रुपए खर्च का ब्यौरा पेश किया है। चुनाव खर्च में अभी तक वे सेकंड टॉपर हैं।

मेयर पद के अन्य दावेदारों का खर्च:

विजय कुमार बौडाई- यूकेडी - 71,150

सरदार खान पप्पू- निर्दलीय-54,910

विभूति -बसपा - 54,490

विजय जंगवान- निर्दलीय 52,681

अंजना वालिया-सपा-40,821

जगमोहन मेहन्दीरत्ता निर्दलीय 39,968

रामसुख, लोजपा 37,160

अभय जोशी निर्दलीय 31,662

सबसे पीछ कांग्रेस प्रत्याशी: चुनाव खर्च के ब्यौरे में चौंकाने वाली बात यह है कि मेयर पद के लिए कांग्रेस प्रत्याशी दिनेश अग्रवाल सबसे पीछे हैं। उन्होंने अभी तक मात्र 24 हजार 630 रूपए खर्च की डिटेल दी है। यह खर्च मेयर पद के सभी 11 प्रत्याशियों में सबसे कम है।

पार्षद प्रत्याशियों ने भी पेश किया ब्यौरा:

चुनाव खर्च का ब्यौरा पेश करने में लापरवाह प्रत्याशियों के खिलाफ चुनाव आयोग के सख्त रूख अख्तियार करने का असर मंडे को पार्षद प्रत्याशियों पर भी दिखा। मंडे को देहरादून नगर निगम के 100 वार्डो के लिए चुनाव लड़ रहे लगभग सभी पार्षद प्रत्याशियों ने भी चुनाव खर्च का ब्यौरा पेश किया। अब चुनाव खर्च के ब्यौरे का निरीक्षण का आयोग की स्पेशल टीम औचक निरीक्षण भी करेंगे।