गांधीनगर (गुजरात) (एएनआई)। राज्यसभा चुनाव के लिए शुक्रवार को आंध्र प्रदेश (चार सीटों), गुजरात (चार सीटों), झारखंड (दो सीटों), मध्य प्रदेश (तीन सीटों), मणिपुर (एक सीट), मेघालय (एक सीट) और राजस्थान (तीन सीटों) के लिए मतदान हो रहा है। इस दाैरान भारतीय जनता पार्टी के मातर विधानसभा क्षेत्र से विधायक केसरिसिंह जेसंगभाई सोलंकी शुक्रवार को यहां राज्यसभा चुनाव में अपना वोट डालने के लिए एंबुलेंस से पहुंचे। अस्पताल से सीधे मतदान केंद्र तक पहुंचने के बाद विधायक को अस्पताल में भर्ती कराया गया। राज्यसभा की खाली 18 सीटों को भरने के लिए चुनाव की वोटिंग आज से शुरू हो गई।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी अपना वोट डाला
इन राज्यों की उच्च सदन सीटों के चुनाव पहले 26 मार्च को होने वाले थे। हालांकि कोरोना वायरस को देखते हुए चुनावाें को टाल दिया गया था। मध्य प्रदेश में कांग्रेस विधायकों को ले जाने वाली बसें पार्टी नेता कमलनाथ के आवास से भोपाल में राज्य विधानसभा के लिए मतदान के लिए रवाना हुईं। इस दाैरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी अपना वोट डाला।इस बीच भाजपा विधायकों को लेकर तीन बसें राजस्थान विधानसभा से जयपुर पहुंचीं। मतदान सुबह 9 बजे शुरू हुआ और शाम 4.00 बजे तक जारी रहने वाला है। मतगणना शाम 5 बजे होगी।

National News inextlive from India News Desk