ALLAHABAD: संयुक्त व्यापार मंडल महानगर के पदाधिकारियों ने पेड़ को राखी बांध पर्यावरण रक्षा का संकल्प लिया। महानगर अध्यक्ष के नेतृत्व में सिविल लाइंस स्थित कार्यालय के बाहर लगे कदम्ब के पेड़ को फूलों से सजाया गया। पेड़ पर रस्सी बांध लोगों ने संकल्प लिया कि जिस प्रकार बहनों की रक्षा करते हैं, उसी प्रकार पेड़ों की रक्षा करेंगे। इस दौरान मो। अस्करी ने मुंहबोली बहन रजनी हाण्डा से राखी बंधवाकर हिन्दू-मुस्लिम एकता का संदेश दिया। इस मौके पर रजा हुसैन, एमएच कुरैशी, गिरीश चौधरी, रमीज, मो। जाहिद, आकिब जावेद आदि मौजूद रहे।
- # Rakhi Tied Resolved To Save Trees
- # Allahabad News Today
- # Allahabad News Live
- # Allahabad Newsheadlines
- # Allahabad Latest News Update
- # Allahabad News Paper Today
- # Allahabad News Live Today
- # Allahabad City News
- # Allahabad News
- # Raksha Bandhan 2016
- # Raksha Bandhan
- # Rakhi Festival In Hindi
- # Rakhi
- # Festival
- # Rakshasutra
- # Sawan