कानपुर (इंटरनेट डेस्क)। भाई-बहन के बंधन को मनाने का त्योहार आखिरकार आ गया है। श्रावण के हिंदू कैलेंडर महीने में पूर्णिमा के दिन या पूर्णिमा पर मनाया जाने वाला रक्षा बंधन इस वर्ष 22 अगस्त को पड़ता है। इस मौके पर आइए नजर डालते हैं बॉलीवुड पर राज करने वाली कुछ सबसे अच्छी भाई-बहनों की जोड़ी पर।

सैफ अली खान और सोहा अली खान। फाइल फोटो

सैफ अली खान और सोहा अली खान
बाॅलीवुड की सबसे प्यारी भाई-बहन की जोड़ी में सैफ और सोहा सबसे पहले आते हैं। दोनों पटौदी खानदान के हैं और इन्होंने फिल्मों में अपना करियर बनाया। सैफ अली खान ने 1990 के दशक की शुरुआत में शुरुआत की, और हम साथ साथ हैं, दिल चाहता है और बीइंग साइरस जैसी फिल्में कीं। वह अब नवदीप सिंह की रिवेंज-ड्रामा लाल कप्तान में नजर आएंगे। वहीं छोटी बहन सोहा रंग दे बसंती और तुम मिले जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं।

एकता कपूर और तुषार कपूर। फाइल फोटो

एकता कपूर और तुषार कपूर
लोकप्रिय अभिनेता जीतेंद्र के घर जन्मे, एकता और तुषार कपूर बॉलीवुड में सबसे प्यारे भाई-बहनों में से एक हैं। बालाजी टेलीफिल्म्स की एमडी 44 वर्षीय एकता देश के सबसे सफल टेलीविजन और फिल्म निर्माताओं में से एक हैं, उनके भाई तुषार ने क्या कूल है हम, गोलमाल जैसी विभिन्न फिल्मों में अभिनय किया है।

फरहान अख्तर और जोया अख्तर। फाइल फोटो

फरहान अख्तर और जोया अख्तर
यह कहना गलत नहीं होगा कि अख्तर परिवार के खून में ही प्रतिभा है। जहां बड़ी बहन जोया अख्तर ने समीक्षकों द्वारा प्रशंसित फिल्मों और वेब-सीरीज जैसे लक बाय चांस, जिंदगी ना मिलेगी दोबारा, और मेड इन हेवन के साथ एक फिल्म निर्माता के रूप में अपना नाम मजबूत किया है, वहीं भाई फरहान बॉलीवुड के ऑलराउंडर कहे जाते हैं, जिन्होंने एक निर्देशक, अभिनेता, लेखक, गायक और निर्माता, सभी में अपना नाम कमाया है।

सोनम कपूर और हर्षवर्धन कपूर। फाइल फोटो

सोनम कपूर और हर्षवर्धन कपूर
सोनम और हर्षवर्धन कपूर की भाई-बहन की जोड़ी को पिता और बॉलीवुड के मिस्टर इंडिया, अनिल कपूर से एंक्टिंग विरासत में मिली है। फैशन आइकन, सोनम ने दिल्ली-6, आयशा, रांझणा और राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्म नीरजा जैसी फिल्मों के साथ खुद को इंडस्ट्री में स्थापित किया है। वहीं, 28 वर्षीय हर्षवर्धन अब तक दो फिल्मों मिर्ज्या और भावेश जोशी सुपरहीरो में नजर आ चुके हैं।

अर्जुन कपूर और जान्हवी कपूर। फाइल फोटो

अर्जुन कपूर और जान्हवी कपूर
अर्जुन कपूर अपनी बहन जान्हवी को बहुत प्यार करते हैं। हालांकि वह उनकी सौतेली बहन है मगर अर्जुन का जान्हवी के प्रति प्यार कम नहीं है।अर्जुन ने 2012 में बॉलीवुड में अपनी शुरुआत की, उनकी सौतेली बहन जान्हवी ने फिल्म (धड़क) से इंडस्ट्री में कदम रखा था। अर्जुन ने औरंगजेब, 2 स्टेट्स और हाफ गर्लफ्रेंड जैसी फिल्मों में काम किया है। वह जल्द ही आशुतोष गोवारिकर की पीरियड ड्रामा पानीपत में अभिनय करेंगे। इस बीच, जान्हवी गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल में प्रशंसा बटोर चुकी हैं।

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk