कानपुर। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद आज अपना 74वां जन्मदिन मना रहे है। भारत के 14 वें राष्ट्रपति के रूप में वह 25 जुलाई, 2017 से  इस पद की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। इस खास दिन पर उन्हें देश भर से बेस्ट विशेज मिल रही हैं।भारत के राष्ट्रपति को शुभकामनाएं देने के नेताओं ने लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया।


पीएम नरेंद्र मोदी ने भी दी शुभकामनाएं
पीएम नरेंद्र मोदी ने उनके जन्मदिन पर ट्वीट करते हुए लिखा कि राष्ट्रपति जी को बधाई । भारत ने अपनी अंतर्दृष्टि और नीतिगत मामलों की समझ से विशेष स्थान प्राप्त किया। गरीबों और दलितों को सशक्त बनाने के प्रति उनके जुनून को हमेशा देखा जा सकता है। ईश्वर उन्हें लंबे और स्वस्थ जीवन का आशीर्वाद दे।
रामनाथ कोविंद के 74वें बर्थडे पर पीएम ने दी शुभकामनाएं,जानें देश के 14वें राष्ट्रपति के बारे में खास बातें
बिहार के राज्यपाल के रूप में काम किया
मिड डे में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक रामनाथ कोविंद का जन्म 1 अक्टूबर,1945 को परुंख गांव यूपी में हुआ था। उन्होंने 2015 से 2017 तक बिहार के राज्यपाल के रूप में काम किया और 1994 से 2006 तक संसद के सदस्य रहे। रामनाथ को पढ़ने का जुनून था। शायद इसीलिए वह शिक्षा के प्रति समर्पित हो गए।
रामनाथ कोविंद के 74वें बर्थडे पर पीएम ने दी शुभकामनाएं,जानें देश के 14वें राष्ट्रपति के बारे में खास बातें
राजनीति से पहले 16 साल तक रहे वकील
वह शिक्षा दान को सबसे बड़ा दान मानते हैं। राष्ट्रपति कोविंद राजनीति में आने से पहले 16 साल तक वकील रहे। उन्होंने 1993 तक दिल्ली हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में प्रैक्टिस की। वहीं लाइम लाइट से दूर सादगी भरा जीवन गुजारने वाले राम नाथ कोविंद गरीबों-दलितों का जीवन स्तर सुधारने की कोशिश में रहते हैं।

 

National News inextlive from India News Desk