खुली जेल के कैदी करते हैं ये काम
दो साध्वियों के साथ बलात्कार के जुर्म में राम रहीम अब 20 साल तक जेल में रहेंगे। जेल में बाबा को माली का काम दिया गया है। और उसे प्रतिदिन 40 रुपये मिलेंगे। आपको बता दें कि भारत में कई खुली जेल भी हैं, जहां कैदियों से एग्रीकल्चरल काम भी कराया जाता है। हालांकि राम रहीम को जिस जेल में रखा गया है, वह इस लिस्ट से बाहर है।

खुली जेल भी है भारत में,जानें सबसे ज्‍यादा किस राज्‍य में
भारत में कब हुई खुली जेल की शुरुआत
ओपन जेल का कॉन्सेप्ट सबसे पहले ब्रिटेन में आया था। बाद में धीरे-धीरे यह कई देशों में फैल गया। भारत में सबसे पहले सन 1905 में मुंबई में ओपन जेल की शुरुआत हुई थी। इस खुली जेल में थाणे सेंट्रल जेल के स्पेशल क्लॉस के कैदियों को रखा जाता था। बाद में 1910 में इसे बंद कर दिया गया था। इसके बाद उत्तर प्रदेश ने इसे अपनाकर दुनिया की सबसे बड़ी ओपन जेलों की सूची में अपना नाम दर्ज कराया। यूपी के तत्कालीन गृहमंत्री डॉ. संपूर्णानंद ने ओपन जेल कैप्स का आयोजन किया था। उन्होंने चंदौली के चकिया में सबसे पहले इस ओपन जेल कैंप का आयोजन 1953 में किया था। इन कैदियों से बनारस की चंद्रप्रभा नदी पर एक डैम का निर्माण करवाया गया।

वो 6 हीरो जिन्होंने राम रहीम को पहुंचाया सलाखों के पीछे


खुली जेल भी है भारत में,जानें सबसे ज्‍यादा किस राज्‍य में
सबसे ज्यादा खुली जेल राजस्थान में
भारत में कुल 63 खुली जेल हैं। जिसमें कि 5,370 कैदी रखे जाते हैं। मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र के अलावा कई राज्यों में खुली जेल बनाई गई हैं। सबसे ज्यादा राजस्थान में 29 ओपन जेल बनाई गई हैं।

Interesting News inextlive from Interesting News Desk

 

Interesting News inextlive from Interesting News Desk