कानपुर ( इंटरनेट डेस्क)। रमजान का महीना उत्सव के साथ शुरू होता है। दुनिया के नेताओं ने इस पवित्र महीना शुरू होते ही मुस्लिम समुदाय को अपनी शुभकामनाएँ भेजीं। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने भी रमजान की शुभकामनाएं दी । इस महीने भर की अवधि के दौरान लोग उपवास या रोजा रखते हैं। इस साल, भारत में रमजान का पवित्र महीना चांद दिखने के बाद शनिवार शाम को शुरू होने की संभावना है। इसका पहला रोजा रविवार को मनाया जाएगा। चंद्रमा आमतौर पर कुछ पश्चिमी देशों के साथ सऊदी अरब में देखा जाता है और फिर आमतौर पर एक दिन बाद शेष भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश और अन्य देशों में देखा जाता है।


तुर्की के राष्ट्रपति ने भी दी रमजान की शुभकामनाएं
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने ट्विटर पर दुनिया भर के मुस्लिम समुदाय को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने लिखा कि "जिल और मैं रमजान की शुरुआत में यहां संयुक्त राज्य अमेरिका और दुनिया भर में मुस्लिम समुदायों को शुभकामनाएं देते हैं। लोक सभा से आपके घरों तक, हम आपके और आपके प्रियजनों के लिए एक अच्‍छे और समृद्ध महीने की कामना करते हैं। रमजान करीम !। साथ ही तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तईप एर्दोआन ने तुर्की में एक ट्वीट में लिखा "सभी लोगों पर रमजान के आशीर्वाद की कामना की"। जिसका माघ्यम क्षमा , दया अंत दुखों से मुक्ति मिलना होता है। मैं कामना करता हूं कि रमजान का आशीर्वाद सभी लोगो पर रहे।

International News inextlive from World News Desk