कानपुर ( इंटरनेट डेस्क)। Ramadan 2022 Moon Sighting Today in India LIVE Update: आंधा चांद जो रमज़ान के पवित्र महीने की शुरुआत का प्रतीक है, आज भारत में दिख गया है। इसका मतलब है कि भारत में कल यानि 3 अप्रैल से रोजा रखने की शुरुआत हो जाएगी। हम सभी जानते हैं रमजान दुनिया भर के मुसलमानों के लिए सबसे महत्वपूर्ण महीना है। रमजान के दौरान लोग उपवास या रोजा रखते हैं जिसके लिए वे सुबह जल्दी उठते हैं और अपना पहला भोजन या सहरी करते हैं, और शाम को वे इफ्तार के भोजन के साथ अपना रोजा तोड़ते हैं। सऊदी अरब की मून साइटिंग कमेटी ने शनिवार 2 अप्रैल से रमजान की घोषणा कर दी है। संयुक्त अरब अमीरात की मून साइटिंग कमेटी कई वरिष्ठ अधिकारियों के साथ 1 अप्रैल को बैठक की थी।

Ramadan Mubarak 2022 Wishes Images, Status: रमज़ान पाक की सभी को दें मुबारकबाद इन शायरी, कोट्स व मैसेजेस के साथ

चंद्र कैलेंडर के नौवें महीने में पड़ता है रमजान

चांद रमजान के पवित्र महीने की शुरुआत का प्रतीक है। दुनिया भर के मुसलमानों के लिए रमजान सबसे महत्वपूर्ण महीनों में से होता है। यह इस साल 2 अप्रैल से शुरू हो रहा है और 30 अप्रैल को समाप्त होगा। महीने भर की अवधि के दौरान लोग उपवास या रोजा रखते हैं। लोग अपना पहला भोजन या सहरी करने के लिए सुबह जल्दी उठते हैं, और शाम को वे इफ्तार नामक शाम के भोजन के साथ अपना उपवास तोड़ते हैं। यह महीना सभी मुसलमानों के लिए शुभ और पवित्र है। तिथियां चंद्र कैलेंडर पर निर्भर होती हैं, इसलिए यह हर साल बदलती रहती है। चंद्र कैलेंडर के नौवें महीने में रमजान पड़ता है और अर्धचंद्र दिखाई देने के बाद यह शुरू हो जाता है।

सऊदी अरब के चांद दिखने की घोषणा का पालन करने वाले देश

सऊदी अरब के चांद घोषणा के साथ ही अन्य देश भी रमजान माह की शुरुआत कर देते हैं। इन देशों में अफगानिस्तान, अल्बानिया, आर्मेनिया, ऑस्ट्रिया, अजरबैजान, बहरीन, बेल्जियम, बोलीविया, बुल्गारिया, बुर्किना फासो, चेचनिया, डेनमार्क, फिनलैंड, जॉर्जिया, हंगरी शामिल हैं। आइसलैंड, इराक (सुन्नी सऊदी का अनुसरण करते हैं), इटली, जापान, जॉर्डन, कजाकिस्तान, कुवैत, किर्गिस्तान, लेबनान, मॉरिटानिया, नीदरलैंड, फिलिस्तीन, कतर, रोमानिया, रूस, सिंगापुर, सूडान, स्वीडन, स्विट्जरलैंड, सीरिया, ताइवान, ताजिकिस्तान, तातारस्तान , टोगो, तुर्कमेनिस्तान, यूएई, यूके, उज्बेकिस्तान और यमन शामिल है।

International News inextlive from World News Desk